Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

हरियाणा में अनाधिकृत कॉलोनियां जो निर्धारित मापदंड पूरा करती हैं, उन्हें नियमित किया जाएगा - हुडडा

Updated on Monday, January 13, 2014 14:53 PM IST

चंडीगढ -  हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गोहाना रैली तक जो अनाधिकृत कॉलोनियां सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड पूरा करती हैं, उन्हें नियमित किया जाएगा। श्री हुड्डा ने यह घोषणा हरियाणा के खेल मंत्री सुखबीर ङ्क्षसह कटारिया द्वारा गुडग़ांव गांव की शिव वाटिका में उनकी माता स्व. भतेरी देवी की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए की।
    श्री हुड्डा ने खेल मंत्री सुखबीर सिंह कटारिया द्वारा गुडग़ांव की अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने की उठाई गई मांग पर कहा कि वर्ष 2009 तक की जो अनाधिकृत कॉलोनियां सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड पूरा कर रही थी, उन्हें गत 10 नवम्बर को गोहाना में आयोजित कांग्रेस की शक्ति रैली में नियमित करने की घोषणा कर दी गई थी, जिसे अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उस घोषणा में गुडग़ांव की काफी अनाधिकृत कॉलोनियां नियमित हो गई हैं, लेकिन फिर भी यहां कुछ कॉलोनियां रह गई हैं, जो अनाधिकृत हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी अनाधिकृत कॉलोनियां जो गोहाना रैली तक मापदंड पूरा करती हैं, उन्हें नियमित किया जाएगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
    मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को लोहड़ी व मकर सक्रांति पर्वों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पर्व ऐसे हैं जो सभी मिलकर मनाते हैं। उन्होंने कामना की कि सभी का जीवन सुखमय हो, प्रदेश में भाईचारा बढ़े और हम सब मिलकर प्रदेश का विकास करें तथा बच्चों के भविष्य के बारे में सोचें। श्री हुड्डा ने अपने बचपन की यादें ताजा करते हुए कहा कि उन्हें गुडग़ांव से विशेष लगाव है, वह इसलिए नहीं कि यह अंर्तराष्ट्रीय स्तर का शहर बन गया है, बल्कि इसलिए क्योंकि उनके फूफाजी यहां रहते थे और बचपन में उनके पास छुट्टियों में आते रहते थे। श्री हुड्डा ने कहा कि आज गुडग़ांव का नाम केवल हरियाणा या भारत तक ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में विख्यात है। उन्होंने यह भी कहा कि गुडग़ांव के विकास में राज्य सरकार कोई कमी नहीं रहने देगी।
    हर वर्ष अपनी माता की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए श्री कटारिया की प्रशंसा करते हुए श्री हुड्डा ने कहा कि बुजुर्गों की सभी को सेवा करनी चाहिए क्योंकि जो व्यक्ति अपने मां-बाप को याद रखता है, वह सदैव जीवन में तरक्की करता है। उसी प्रकार जिस प्रकार जो पेड़ अपनी जड़ों से जुड़ा रहता है, वह अच्छे फल देता है। उन्होंने कहा कि जननी या जन्म भूमि की रक्षा करते हुए प्राण भी चले जाएं तो उस व्यक्ति को सीधे स्वर्ग मिलता है।
    खेल मंत्री सुखबीर कटारिया द्वारा रखी गई मांगों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं स्वतंत्रता सेनानी परिवार से संबंध रखते हैं। उनके दादा चौधरी मातुराम तथा पिता स्व. चौधरी रणबीर सिंह ने देश की आजादी की लड़ाई में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि श्री कटारिया ने गुडग़ांव की कुछ सडक़ों व पार्क का नामकरण स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखने की जो मांग रखी है, उनकी जांच करवाकर नियम अनुसार नामकरण किया जाएगा।
    कार्यक्रम में श्री कटारिया ने मुख्यमंत्री को इलाके की तरफ से सम्मान की सूचक पगड़ी पहनाई और गांव के युवाओं ने बड़ी फूलमाला पहनाकर उनका अभिनन्दन किया। जैसे ही मुख्यमंत्री को श्री कटारिया कार्यक्रम स्थल पर लेकर आए तो वहां उपस्थित युवाओं तथा महिलाओं ने उनकी जय-जयकार की और श्री कटारिया तथा मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे लगाए। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री श्री कटारिया के निवास पर भी गए जहां पर उन्होंने श्री कटारिया के पिता स्व. भीमसिंह व माता स्व. भतेरी देवी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
    इससे पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए श्री कटारिया ने कहा कि श्री हुड्डा ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण की नीतियां बनाई और उन्हें लागू किया। गुडग़ांव में मैट्रो रेल लेकर आए, फ्लाईओवर बनवाए, सडक़ों, पानी तथा सीवरेज आदि के कई काम करवाए हैं, जिनके लिए उन्होंने श्री हुड्डा का आभार जताया। श्री कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें हमेशा छोटे भाई की तरह प्यार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि श्री हुड्डा तीसरी बार प्रदेश की बागडोर संभालेंगे।
    उन्होंने कहा कि वे हर वर्ष लोहड़ी पर अपनी माता स्व. भतेरी देवी की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर अपने माता-पिता को याद करते हैं। यह कहते हुए श्री कटारिया भावुक हो उठे और उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता तो चले गए अब उनके बाद गुडग़ांव की जनता ही उनके माता-पिता हैं, जिसने उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि यह आशीर्वाद आगे भी देते रहना। उन्होंने लोहड़ी व मकर सक्रांति की लोगों को बधाई दी और कामना की कि सभी का भाईचारा बना रहे।
    इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव जलेब खां, बादशाहपुर के विधायक राव धर्मपाल, जिला परिषद की चेयरपर्सन आशा चौहान, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार शिव भाटिया व कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X