Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

नीम हकीमों के विरूद्घ कार्यवाही, तीन नीम हकीमों के विरूद्घ एफआईआर

Updated on Wednesday, January 08, 2014 16:58 PM IST

चण्डीगढ़  - हरियाणा में नीम हकीमों के विरूद्घ अपनी कार्यवाही को जारी रखते हुए राज्य स्वास्थ्य विभाग ने तीन नीम हकीमों के विरूद्घ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की है। इसके अतिरिक्त, एक डॉक्टर के विरूद्घ औषध एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम के तहत एक अन्य एफआईआर भी दर्ज की गई है।

        डॉ0 गुप्ता, मिशन निदेशक,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं आयुक्त, खाद्य एवं औषध प्रशासन, हरियाणा ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि एक एफआईआर सागर सरकार नामक नीम हकीम के विरूद्घ दर्ज की गई है जो जिला पंचकूला के गांव अभयपुर में ‘बंगाली क्लीनिक’ के नाम से एक क्लीनिक चला रहा था। उन्होंने कहा कि उसकी ‘बंगाली क्लीनिक’ की जांच के दौरान 23 प्रकार की दवाइयां जब्त की गई। वहां से कुछ पहले इस्तेमाल की जा चुकी सुइयां भी मिलीं।

        उन्होंने कहा कि दूसरी एफआईआर रजनी के विरूद्घ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420, भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम की धारा-336,15(2), 15(3) और औषध एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम की धारा 18ए तथा 18सी के तहत  दर्ज की गई। वह जिला पलवल में गांव सराय में ‘जनहित स्वास्थ्य केन्द्र’ चला रही थी। उसके ‘जनहित स्वास्थ्य केन्द्र’ से 45 प्रकार की दवाइयां जब्त की गईं। वहां कुछ चिकित्सा उपकरण भी मिले। तीसरी एफआईआर जिला करनाल के निलोखेड़ी में एक अन्य नीम हकीम नरेन्द्र कुमार के विरूद्घ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420 और भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम की धारा-15(2), 15(3) के तहत दर्ज की  गई है।

        डॉ0 गुप्ता ने कहा कि एक अन्य एफआईआर आंचल नर्सिंग होम, भिवानी के मालिक डॉ0 विनोद आंचल के विरूद्घ दर्ज की गई है। उसके क्लीनिक से बड़ी मात्रा में ऐसी दवाइयां मिली जिस पर ‘फिजिशियन सैम्पल बिक्री के लिए नहीं’ लिखा हुआ था और इसके अतिरिक्त, दवाइयों के 12 प्रकार के नमूने भी जब्त किए गए। डॉ0 विनोद आंचल ने अपनी सरकारी ड्युटी निभा रहे टीम के सदस्यों के कार्य में भी बाधा उत्पन्न की। डॉ0 विनोद आंचल को औषध एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम की धारा 18ए तथा 18सी के तहत गिरफ्तार किया गया है और उसे कुरूक्षेत्र में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी की अदालत में पेश किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X