चंडीगढ़ - - हरियाणा जेल विभाग ने राज्य में व्याप्त घने कोहरे तथा खराब मौसम के चलते जेलों में बंद कैदियों से मुलाकात का समय प्रात: 9 बजे से सायं: 4 बजे तक पुनर्निर्धारित किया है।
महानिदेशक, जेल श्री यशपाल सिंगल ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि यह समय जनवरी से 31 मार्च 2014 तक प्रभावी रहेगा। हालांकि, कानूनी सलाह के लिये साक्षात्कार के समय में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
उन्होंने बताया कि विभाग ने सभी जेल अधीक्षकों को, सभी कैदियों और उनसे मिलने हेतु आने वालों की जानकारी के लिये, जेलों के अन्दर तथा बाहर बड़े अक्षरों में हिन्दी में ये अनुदेश प्रदर्शित करने के निर्देश दिये हैं।