चण्डीगढ़ - हरियाणा कला परिषद् इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम, सैक्टर-5 पंचकूला में 10 जनवरी से ‘हरियाणा की धूम-6’ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हरियाणा लोक नृत्य एवं रागनी प्रतियोगिता 2013-14 का आयोजन करेगी।
परिषद् के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सूचना, जन सम्पर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के महानिदेशक सुधीर राजपाल इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन हरियाणा साहित्य अकादमी के निदेशक श्याम सखा श्याम मुख्य अतिथि होगे, जबकि प्रतियोगिता के समापन दिवस पुरस्कार वितरण समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस एस ढिल्लों मुख्य अतिथि होगे।