Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

हिन्दुस्तान में कानून के सामने बड़े-छोटे में कोई फर्क नहीं है - विजेन्द्र सिंगल

Updated on Thursday, January 24, 2013 16:09 PM IST

 रोहतक - हरियाणा जनहित कांग्रेस बीएल के रोहतक लोकसभा प्रभारी विजेन्द्र सिंगल ने आज स्थानीय अदालत परिसर में पार्टी की लीगल सैल की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला, विधायक अजय चौटाला व अन्य अभियुक्तों के खिलाफ रोहिणी (दिल्ली) की सीबीआई कोर्ट द्वारा 22 जनवरी को एक ऐतिहासिक फैसला देकर केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे भारत देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ संदेश गया है। इस भ्रष्टाचार के केस में माननीय अदालत द्वारा 10 साल की सजा दिये जाने का जनता में यह संदेश गया है कि हिन्दुस्तान में कानून के सामने बड़े-छोटे में कोई फर्क नहीं है। बड़े पदों पर विद्यमान कोई राजनेता हो या पदाधिकारी कानून के सामने सबको बराबर समझा जाता है। इस फैसले से भ्रष्टाचार पर नकेल लगेगी और राजनीति एवं प्रशासनिक लोगों को ईमानदारी से काम करने की सीख मिलेगी।
    विजेन्द्र सिंगल ने कहा कि हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्रोई शुरूआत से ही यह कह रहे हैं कि चौ. ओमप्रकाश चौटाला और उनके दोनों पुत्रों के खिलाफ और भी भ्रष्टाचार के मुकदमें लंबित हैं। ओमप्रकाश चौटाला पहले भी एयरपोर्ट पर घडिय़ों की तस्करी करते हुए पकड़े गए थे। चूंकि वह पहले से ही भ्रष्टाचार में लिप्त थे, इसलिए उन पर सेक्शन - 13 (1) डी और 13 (2) की धारा प्रियवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत लगी हुई है। साथ ही अभय चौटाला पर भी आय से अधिक सम्पत्ति का मामला चल रहा है। जिसका फैसला जून महीने तक आने वाला है। जिनमें भी न्यायपालिका न्यायपूर्वक कार्यवाही करेगी। इस तरह अगर देखा जाये तो इनेलो पार्टी पूरी तरह से खत्म हो गई है।
    विजेन्द्र सिंगल ने कहा कि चौ. कुलदीप बिश्रोई ने शुरूआत से ही ईमानदारी की राजनीति की शुरूआत करते हुए कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं के भी खिलाफ बिगुल बजाया था और शुरू से ही किसानों के हितों की लड़ाई लड़ते हुए एसईजेड के मुद्दे को गंभीरता से उठाया है। हरियाणा में किसानों के साथ सरकार द्वारा बेरहमी से एसईजेड के नाम पर भूमि अधिग्रहण किया गया और प्राइवेट बिल्डरों को लाभान्वित किया गया। किसान विरोधी नीति के संबंध में अगर सीबीआई से जांच कराई जाये तो बहुत बड़ा घोटाला सामने आयेगा और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का भी चौटाला परिवार जैसा ही हश्र होगा।
    रोहतक लोकसभा प्रभारी ने कहा कि प्रदेश की जनता परेशान है और वर्तमान कांग्रेस सरकार से उसका विश्वास उठ चुका है। अत: अब आने वाला समय हजकां-भाजपा का है। चौ. कुलदीप बिश्रोई ईमानदार एवं स्वच्छ छवि के नेता के रूप में उभरकर सामने आये हैं और जनता के बीच में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। हरियाणा की जनता उनमें अपना भविष्य देखती है और उनको अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।
    बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रधान ओमप्रकाश बागड़ी, लीगल सैल के प्रधान प्रदीप चौहान एडवोकेट, सज्जन कुमार एडवोकेट, चेतना एडवोकेट, सुरेश सैनी, संजय अत्री, रवि भारद्वाज, धर्मेन्द्र कम्बोज, ऋषिपाल देशवाल, रणबीर खरब, दलबीर दक्ष, विनीत सागर, दीपक, अशोक ढुल आदि सहित अनेक प्रमुख अधिवक्ता मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X