चण्डीगढ़ - हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से9 आईएएस अधिकारियों के स्थानान्तरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
श्री रमेंदर जाखू, अतिरिक्त मुख्य सचिव, परिवहन एवं नागरिक उड्डयन विभाग को वन एवं वन्य प्राणी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। इससे पूर्व इस विभाग का कार्यभार श्री कृष्ण मोहन के पास था।
श्री हरदीप कुमार, प्रधान सचिव, हरियाणा खेल एवं युवा कार्यक्रम तथा पशुपालन एवं डेरी विभाग को परिवहन एवं नागरिक उड्डयन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया है।
श्री पी राघवेन्द्र राव, प्रधान सचिव, हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग को अपने वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रधान सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है।
श्री पी के दास, प्रधान सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को पशुपालन एवं डेरी विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।
श्रीमती शशि बाला गुलाटी, विशेष कार्य अधिकारी, जन शक्ति आयोजना और सचिव, राज्य सैनिक बोर्ड को मत्स्य पालन विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे श्री म्हाथुंग किथान को अभिलेखागार विभाग का प्रधान सचिव लगाया है तथा जन शक्ति आयोजना काविशेष कार्य अधिकारी तथा राज्य सैनिक बोर्ड के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है।
श्रीमती धीरा खण्डेलवाल, प्रधान सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया।
श्री अमित झा, प्रधान सचिव, मत्स्य पालन विभाग को खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया है।
श्री बृजेन्द्र सिंह, प्रबन्ध निदेशक, हरियाणा भण्डारण निगम और महानिदेशक तकनीकी शिक्षा को अपने वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त, चिकित्सा शिक्षा एवं अन ुसंधान विभाग के महानिदेशक का कार्यभार भी सौंपा है।