चंडीगढ़ - हरियाणा पुलिस द्वारा सुरक्षित एवं सुगम यातायात तथा धुंध के मौसम में सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिशानिर्देशों के अनुसार वाहन की हैडलाईट को हाईबीम पर न रखे, ऐसा करने से रोशनी बिखर जाती है और आगे कुछ नजर नहीं आता है। हैडलाईट को लो-बीम में रखे, इससे देखने में आसानी होगी और सामने वाले को गाड़ी की सही स्थिति का पता चल सकेगा।
सभी सडक़ों के किनारे पर बनी पिली व सफेद लाईन को देखकर गाड़ी आसानी से चलाई जा सकती है। धुंध में अपने वाहन को अगले वाहन से उचित दूरी पर चलाए। धुंध में सडक़े भी गिली रहती है इस लिए ब्रेक के लिए दूरी रखना ज्यादा उचित है। मुडऩे से पहले इंडीकेटर दें, जिससे दूरी गाड़ी के चालक को गति नियंत्रित करने का समय मिल पाए।
सभी वाहन चालक अपने वाहनों फोग लाईटस आवश्यक तौर पर लगवाएं । यह धुंध को काटने में मददगार साबित होती है। हैडलाईन बंद करके सिर्फ फोग लाईटस जलाना खतरनाक हो सकता है क्योंकि दूर से आने वाले को अकेली फोग लाईट दिखाई नहीं देती। धुंध हो तो चालक अपने वाहन को तेज गति से न चलाए, धीमी गति से वह वाहन चलाकर न केवल खुद व दूसरों को भी सुरक्षित रखा जा सकता है। धुंध के समय आगे चल रहे किसी वाहन को ऑवरटेक न करे। जहां तक सम्भव हो अगर कोहरा पड़ रहा है तो सडक़ों पर न निकले, बहुत जरूरी हो तो कोहरे में वाहन लेकर जाए। सभी वाहन मालिक व चालक अपने अपने वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर व रेडियम टेप आवश्य लगवाए।
उन्होंने बताया कि ट्रक, टैम्पो चालक किसी भी होटल या ढ़ाबे के आगे अपने वाहन को सडक़ पर खड़ा न करे। वाहन को यदि सडक़ किनारे खड़ा करना पड़े तो उसके इंडिकेटर चालू रखे व पार्किंग लाईल जलाकर रखे। वाहन खराब होने की स्थिति में उसके ओग व पीछे कोन व आग जलाकर रखे। वाहन चलाते समय सीट बैल्ट आवश्य लगाए और दुर्घटना होने पर तुरन्त टोल-फ्री नम्बर 1073 या 100 नम्बर पर फोन द्वारा सूचित करे।