Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

कविता संग्रह ‘ज़रा सी धूप’ का विमोचन

Updated on Tuesday, December 24, 2013 16:35 PM IST

चंडीगढ़ - हरियाणा की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुमिता मिश्रा के कविता संग्रह ‘ज़रा सी धूप’ का विमोचन आज यहां जानेमाने साहित्यकार, चिंतक व कवि अशोक वाजपेयी द्वारा किया गया।

        हरियाणा पर्यटन विभाग की महानिदेशक सुमिता मिश्रा का यह दूसरा काव्य संग्रह है जोकि उनकी सृजन यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस कविता संग्रह में कुल 75 कविताओं को संकलित किया गया है, जिसे यूनिस्टार बुक्स द्वारा प्रकाशित किया गया है।

        इस संग्रह की सभी कवितायें उनकी सूक्ष्म अनुभूति तथा बौद्धिक प्रखरता का विलक्षण संयोग प्रस्तुत करती है। इन कविताओं का वर्तमान समाज की तमाम विसंगतियों का चित्रण तो है ही, समाज में गुणात्मक परिवर्तन की बेचैनी भी साफ परिलक्षित होती है। रचनाकार की सार्थक तथा सकारात्मक जीवन-दृष्टि ने इन कविताओं को अत्यंत प्रभावित तथा संवेदनशील बना दिया है।

        इन संग्रह की कविताओं का फलक जितना विशाल है उतना विविध भी। मानव-मन की सूक्ष्म अनुभूतियों तथा संबंधों की उष्मा से अभिसिंचित कुछ कवितायें इतनी आत्मीय तथा मार्मिक बन पड़ी है कि इनकी अनुगूंज काफी दूर तक मन-मस्तिष्क में गूंजती रहती है। इन कविताओं में भौतिकवाद तथा उपभोक्तावादी अपसंस्कृति की चपेट में आये मानव-मूल्यों की आह और कराह साफ सुनाई देती है।

        सुमिता मिश्रा के इन ताज़ा कविता-संग्रह की भाषा और शैली अत्यंत सहज, सरल तथा सृजनात्मक है। जटिल से जटिल मनोभावों का संप्रेषित करने की कला में माहिर श्रीमती मिश्रा की संवेदनशीलता इस संग्रह में अपने चरम पर है। उन्होंने इस पुस्तक को अपनी माता डा० प्रेम कुमारी को समर्पित किया।

        पर्यटन एवं सांस्कृतिक कार्य विभागों के प्रधान सचिव विजय वर्धन ने इस पुस्तक के सार का विस्तारपूर्वक सूफीजम विश्लेषण कर श्रोताओं को मुक्तमोह किया।

        अशोक वाजपयी ने अपने सम्बोधन में कहा कि किसी कवि को अपनी रचनाओं के माध्यम से कहे गये सच्च के ऊपर संदेह नहीं करना चाहिए। उन्होंने एक साहित्यकार के जीवन की सच्चाइयों पर प्रकाश डाला। वाजपेयी भारत भवन के प्रमुख तथा महात्मा गांधी हिन्दी विश्वविद्यालय वर्धा के कुलपति भी रह चके हैं। वह मध्य प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में सेवानिवृत हुए हैं और लगभग 50 साल से हिन्दी साहित्य से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमती मिश्रा ने अपनी पुस्तक में सरल हिन्दी के साथ-साथ लखनवी भाषा का इस्तेमाल कर नया लुक दिया है, निसंदेह पाठकों को पसंद आएगा।

          इस अवसर पर विधायक प्रो० सम्पत सिंह, धर्म सिंह छोक्कर, सूचना, जन सम्पर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के महानिदेशक सुधीर राजपाल, पुलिस आयुक्त राजवीर देशवाल, हरियाणा सरकार के अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं ट्राईसिटी के साहित्य प्रेमियों के अलावा सुमिता मिश्रा की माता डा० प्रेम कुमारी मिश्रा, उनके पति परमजीत एवं परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X