Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

निर्मल भारत अभियान के तहत सिरसा में खर्च राशि सीधी पंचायतों के खाते में होगी ट्रांसफर

Updated on Tuesday, December 24, 2013 12:54 PM IST

चंडीगढ़ -निर्मल भारत अभियान के तहत सिरसा जिला में बनाए जाने वाले सभी शौचालयों पर खर्च होने वाली राशि सीधी लाभार्थी व पंचायतों के खाते में डाली जाए।

        एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि निर्मल भारत अभियान  के तहत आगामी जनवरी माह के अन्त तक आंगनवाड़ी केन्द्रों, स्कूलो व व्यक्तिगत घरों में बनाए जाने वाले शौचालयों का निर्माण पूरा कर लिया जाए।  इस कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई सहन नहीं होगी। ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तिगत घरों में बनाए जाने वाले शौचालयों के प्रस्ताव ग्राम सभाओं में पारित किए जाएंगे। इनके लिए चाहे विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन करना पड़े।

        उन्होंने बताया कि सिरसा जिला के विभिन्न गांवों में निजि घरो, आंगनवाड़ी केन्द्रो तथा स्कूलों में 14 करोड़ 49 लाख 19 हजार रुपए की लागत से 14 हजार 193 शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा। निजि क्षेत्र के घरों में भारत निर्मल अभियान के तहत 13757 शौचालय बनाए जाएंगे। प्रत्येक शौचालय के निर्माण पर 4500 रुपए की राशि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना के तहत, 4600 रुपए की राशि निर्मल भारत अभियान के तहत तथा 900 रुपए की राशि लाभार्थी को स्वयं वहन करनी होगी। इसी प्रकार से  जिला में 293 आंगनवाड़ी केन्द्रों में शौचालयों का निर्माण किया जाएगा जिन पर 23 लाख 44 हजार रुपए की राशि खर्च होगी। आंगनवाड़ी केन्द्रों में बनाए जाने वाले प्रत्येक शौचालय पर आठ हजार रुपए की राशि खर्च होगी।

        उन्होंने बताया कि जिला सिरसा के 143 स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा। स्कूलों में बनाए जाने वाले प्रत्येक शौचालय पर 35 हजार रुपए की राशि खर्च होगी। इस प्रकार से शौचालयों के निर्माण पर 50 लाख रुपए की राशि खर्च होगी।

        उन्होंने निर्मल भारत अभियान के तहत बनाए जाने वाले शौचालयों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।  विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को सफाई की महत्ता के बारे में  बताकर शौचालयों की उपयोगिता के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।   उन्होंने कहा कि जीवन में सफाई का विशेष महत्व है इसलिए ग्राम पंचायतों को भी चाहिए कि वे सम्बन्धित गांव में हर प्रकार से सफाई रखें। गांव में बनाए जाने वाले सभी शौचालयों के लिए ग्राम पंचायतों के खाते में पैसा डाल दिया गया है इसलिए शीघ्र ही निर्माण करवाना सुनिश्चित करें।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X