चंडीगढ़ - हरियाणा के राज्यपाल महामहिम जगन्नाथ पहाडिय़ा ने राज्यपाल भवन में हरियाणा ग्रन्थ अकादमी की पत्रिका कथा समय के बाल दिवस विशेषांक का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. के.के. खंडेलवाल, मुख्य सचिव पी.के.चौधरी, सूचना व जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक सुधीर राजपाल, डॉ. नरेश, ग्रन्थ अकादमी के उपाध्यक्ष कमलेश भारतीय, अकादमी निदेशक डॉ. मुक्ता आदि मौजूद थे।