Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

राज्य में सड़क सुरक्षा के लिए बैठक, दुर्घटना संभावित 1170 स्थानों की पहचान

Updated on Wednesday, December 18, 2013 15:54 PM IST

चंडीगढ़ - हरियाणा के परिवहन मंत्री आफताब अहमद की अध्यक्षता में आज हरियाणा सडक़ सुरक्षा परिषद की बैठक हुई, जिसमें सड़क सुरक्षा से संबंधित अनेक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुलतान सिंह जडोला के अलावा अनेक अधिकारी भी उपस्थित थे।
बैठक में बताया कि दुर्घटना संभावित 1170 स्थानों की पहचान की गई है और इन स्थानों पर भविष्य में दुर्घटना न हो, इसके लिए परिवहन मंत्री ने उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। क्योंकि यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए ट्रैफिक लाइटस का अहम रोल होता है, इसलिए पुलिस विभाग ने प्रदेश में 47 ऐसे स्थान चिन्हित किए हैं जहां पर ट्रैफिक लाइटस की आवश्यकता है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग, भवन एवं सडक़ें, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और शहरी स्थानीय निकाय विभाग को कार्यवाही करने के लिए सूची सौंपी गई है।

सडक़ सुरक्षा परिषद की बैठक में स्पीड ब्रेकर, हाइवे पर  ट्रैफिक चिन्हों को अंकित करने, अवैध रोड़-कट एवं हाइवे के साथ पैदल चलने वाले तथा साइकिल चालकों के लिए रास्ता निर्धारित करने पर भी चर्चा की गई। सडक़ पर पैने मोड़ पर पेड़-पौधों को सही करने के लिए वन विभाग को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए।
    लंबी दूरी तय करने वाले भारी वाहनों के चालकों को उचित समय के अंतराल में विश्राम करने के लिए विश्राम स्थलों के निर्माण की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई ताकि चालकों की थकान के कारण दुर्घटना ना हो।

बैठक में बताया कि गया कि सडक़ पर होने वाली दुर्घटनाओं में घायल लोगों को त्वरित इलाज मुहैया करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश में सात ट्रामा सैंटर करनाल, सिरसा, बहादुरगढ़, रेवाड़ी,यमुनानगर अंबाला और पानीपत में बनाए गए हैं। इसके अलावा दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ओवरस्पीड, शराब पीकर गाड़ी चलाने तथा बिना हैलमैट वाहन चलाने के मामले में चालान काटने की प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए। केंद्रीय सरकार व राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा परिषद द्वारा चलाई जा रही प्रक्रिया के तहत ड्राफ्ट एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X