Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

हरियाणा में पंजाबी बाल कवि दरबार समारोह निरंतर जारी

Updated on Thursday, December 12, 2013 16:21 PM IST

चंडीगढ़ - हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के निदेशक सुखचैन सिंह भंडारी ने बताया आज से 16 वर्ष पूर्व हरियाणा सरकार की ओर से हरियाणा प्रांत में पंजाबी भाषा, साहित्य एवं सांस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी का गठन किया गया जिन्हें हरियाणा में स्थापित पंजाबी साहित्यकारों को आए वर्ष सम्मानित करने के लिए अकादमी के माध्यम से सरकार लाखों रुपये खर्च कर रही है, ताकि इस प्रांत में पंजाबी भाषा और साहित्यकारों को मान-सम्मान हासिल हो सके। इसी कड़ी में अकादमी द्वारा हरियाणा के भिन्न-भिन्न गाँवों, कस्बों, शहरों के स्कूलों व कालेजों में स्वयं जाकर बाल-विद्यार्थी कवि-दरबार व पंजाबी बोली, भ्रूण-हत्या, देशप्रेम और पर्यावरण से सम्बन्धित भाषण मुकाबले भी करवाये जा रहे हैं ताकि बड़े साहित्यकारों के साथ-साथ विद्यार्थी भी पंजाबी साहित्य को ग्रहण कर सकें। अकादमी ऐसे बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए नगद राशि और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित भी करती है।

        इसी संदर्भ में आज कैथल (हरियाणा) जिले के गुहला कसबे के राजकीय सीनियर सकैंडरी स्कूल के प्रांगण में एक भव्य विद्यार्थी कवि-दरबार का आयोजन किया गया जिसमें लगभग डेढ़ दर्जन बच्चों ने भिन्न-भिन्न रंगों से ओत-प्रोत कविताएं मंच पर प्रस्तुत कीं, जिन्हें स्कूल के विद्यार्थियों और बाहर से आए हुए श्रोताओं ने बड़ा सराहा। इस अवसर पर हरियाणा के जाने माने पंजाबी कवियों कुलवंत चावला 'रफ़ीक, पूरण सिंह 'निराला, जोगिन्दर सिंह 'मुक्ता, लख करनालवी, डा. देविन्दर सिंह 'बीबीपुरिया, कश्मीर 'मौजी और सुखचैन सिंह भंडारी ने अपनी-अपनी कविताओं द्वारा मां बोली पंजाबी और देशप्रेम को नमन किया। इस अवसर पर अकादमी निदेशक सुखचैन सिंह भंडारी ने विद्यार्थियों को अपने संबोधन में कहा कि वह स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ अपने अध्यापकों और घर के बुज़ुर्गों के प्रति पूरे सम्मान की भावना ग्रहण करें और साथ ही अपने देश और समाज को नये आयाम प्रस्तुत करने में सहयोग दें। इससे वह सभ्य नागरिक बनकर अपना भी नाम रौशन करेंगे। अकादमी की ओर से सभी भागीदार बच्चों को नगद राशि एवं प्रमाण पत्र दिये गये।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X