Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

गौशालाओं को 61 रुपये प्रति गौवंश प्रतिदिन की सहायता देने की मांग, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

Updated on Friday, October 09, 2026 09:54 AM IST

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर: पंजाब की सरकारी एवं निजी गौशालाओं को प्रति गौवंश प्रतिदिन 61 रुपये की सहायता राशि देने की मांग को लेकर गौ सेवा मिशन ने आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। सेक्टर-39 डी स्थित श्री कृष्ण प्रणामी निज दरबार में आयोजित इस आंदोलन में बड़ी संख्या में साधु-संतों, गौशाला संचालकों और गौभक्तों ने हिस्सा लिया।

 

गौ सेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी श्री कृष्णानंद जी महाराज (भूरी वाले) के नेतृत्व में शुरू किए गए इस आंदोलन में संत समाज से जुड़े स्वामी श्यामानंद जी महाराज सहित कई संतों ने भी भाग लिया। आंदोलनकारियों ने कहा कि पंजाब में करीब 550 सरकारी एवं निजी गौशालाएं संचालित हो रही हैं, जहां हजारों गौवंश की सेवा और देखभाल की जा रही है। हालांकि, गौशालाओं को पर्याप्त आर्थिक सहायता नहीं मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

 

वक्ताओं ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गौशालाओं को प्रति गौवंश 61 रुपये प्रतिदिन की सहायता राशि दिए जाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। सरकार से इस राशि को तत्काल लागू करने की मांग की गई है, ताकि गौशालाएं गौवंश की बेहतर देखभाल कर सकें।

 

स्वामी श्री कृष्णानंद जी महाराज ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का अभिन्न हिस्सा हैं और गौशालाओं को मजबूत किए बिना गौवंश की रक्षा संभव नहीं है। उन्होंने पंजाब सरकार से 61 रुपये प्रति गौवंश प्रतिदिन की सहायता राशि तत्काल जारी करने की अपील की।

 

संत समाज ने कहा कि गांवों और शहरों की सड़कों पर बेसहारा गौवंश की बढ़ती संख्या से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। कई दुर्घटनाओं में लोगों की जान तक जा चुकी है। उन्होंने मांग की कि बेसहारा गौवंश को सुरक्षित रूप से गौशालाओं में पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।

 

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शांतिपूर्ण आंदोलन में शामिल होकर गौवंश के संरक्षण की इस मुहिम को समर्थन देने की अपील की।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X