कैथल - कैथल की साहित्य सभा के सालाना समारोह में राणा प्रताप गन्नौरी को आजीवन साहित्य सेवी का सम्मान हरियाणा ग्रन्थ अकादमी के उपाध्यक्ष कमलेश भारतीय ने प्रदान किया। यह समारोह कैथल के आर के एस डी के सभागार में सम्पन्न हुआ। समारोह में साहित्य सभा के अध्यक्ष डॉ. अमृत लाल मदान, डॉ. मुक्ता, हास्य कवि योगेन्द्र मुदगिल, आशमा कौल, विकास शर्मा राज, गुलशन मदान, प्रदुम्न भल्ला आदि ने काव्य पाठ किया।