चंडीगढ़ - हरियाणा सरकार ने हाल में हुई वर्षा के दौरान ओलावृष्टि से प्रभावित राज्य के छह जिलों में विशेष गिरदावरी के आदेश दिए है।
यह जानकारी मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आज यहां राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के उपरांत पत्रकार सम्मेलन में दी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में ओलावृष्टि से प्रभावित छह जिलों में हुए फसली नुक्सान का जायजा लेने के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश दिये है और विशेष गिरदावरी रेवाड़ी, फरीदाबाद, पलवल, झज्जर, मेवात और नारनौल (महेन्द्रगढ़) जिलों में करवाई जायेगी।