Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

हरियाणा की बेटी और राजस्थान की बहू ने किया देश का नाम रोशनः दीपेन्द्र हुड्डा

Updated on Wednesday, November 13, 2013 10:59 AM IST

चंडीगढ़ -  काग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि कृष्णा पूनिया राजस्थान की बहू और हरियाणा की बेटी है। जिस तरह से कृष्णा ने खेल में देश का नाम रोशन किया है, उसी तरह राजनीति में भी लोगों की सेवा करने में कोई कसर बाकी नही छोडेगी। कृष्णा पूनिया देश की शान है और इस चुनाव पर पूरे देश की नजर है।

सांसद हुड्डा मंगलवार राजस्थान के राजगढ़ में को कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रख्यात स्वर्ण पदक विजेता अंर्तराष्ट्रीय एथलीट कृष्णा पूनिया के नामांकन पत्र भरवाने से पूर्व एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस जनसभा में हजारों लोगों ने भाग लिया। लोगों को उत्साह देखते ही बनता था। जनसभ में बीच- बीच में युवा जोश में कांग्रेस के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। जनसभा में उमडे़ अपार जनसमूह से उत्साहित सांसद हुड्डा ने कहा कि जनसभा में पहुंची रिकार्डतोड़ हाजरी और कार्यकर्ताओं के जोश से जीत तो निश्चित हो गई है। उन्होंने कहा कि बात सिर्फ जीत की नहीं है, बात है कि कृष्णा राजस्थान में सबसे ज्यादा वोटों से जीतकर विधानसभा में पहुंचनी चाहिए। कृष्णा की जीत से राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथ मजबूत होंगे।

हुड्डा ने कहा कि यह पूरा देश अच्छी तरह जानता है कि कृष्णा पूनिया ने खेल में परचम लहराकर देश का नाम रोशन किया है। अब पूरे देश की नजर इस चुनाव पर लगी है। इस चुनाव के कई मायने हैं। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी जी ने कृष्णा पूनिया को बुलाकर टिकट दिया तो आप समझ सकते हैं कि इसके क्या मायने है। इसमे कोई शक नहीं कि कृष्णा पूनिया को बहुत आगे जाना है। उन्होंने लोगों से भावनात्मक रिश्ता कायम करते हुए सीधा संवाद करते हुए कहा कि कृष्णा हमारी बेटी और आपकी बहू है। अब इनकी जीत पर हम सबका मान-सम्मान जुड़ा हुआ है। उन्होने कहा कि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते की हमें ऐसे लोगों का प्रतिनिधित्व मिले।

सांसद हुड्ड्डा ने कहा कि हरियाणा आपका पड़ौसी है और राजस्थान व हरियाणा का आपसी बहू-बेटी, रिश्तेदारी, भाईचारे तथा दोस्ती का नाता है। हमारी संस्कृति एक है और इलाका एक है। उन्होंने कहा कि मेरा भी राजस्थान से सीधा लगाव और जुड़ाव है। मेरी ससुराल भी यहीं राजस्थान में है। मारी अपील है कि यहां से हमारी बेटी और आपकी बहू को रिकार्डतोड़ मतों से जिताएं।

सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसान व गरीब को साथ लेकर विकासात्मक विचारधारा की राजनीति करती है। कांग्रेस ने किसान, गरीब व गांवों को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व की सरकार ने लोगों की भलाई के लिए अनेक काम किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में यूपीए सरकार ने जिस तरह से किसान, गरीब व हर वर्ग के लिए नीतियां बनाई उसका सही क्रियान्वयन राजस्थान में हुआ है। उन्होंने कहा कि एनडीए के शासनकाल में 6 वर्ष में केवल गेहूं के समर्थन मूल्य में 50 रूपए की बढौतरी की, जबकि यूपीए की सरकार ने पिछले आठ वर्षों में गेहूं के भाव में 700 रूपए की वृद्धि की गई है। किसानों के कर्जा माफ कांग्रेस सरकार ने किया, वहीं गरीब को खाद्य सुरक्षा के माध्यम से खाने का अधिकार देने का काम किया गया है।

उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि कुछ ऐसी ताकतें है जो देश में गलत प्रचार कर रही है। इसके विरोध में किसान व गरीब को इकट्ठा होना पडे़गा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में ऐसी बहुत सी योजनाएं लोगों के भले के लिए लागू की गई है, उनको दूसरे राज्यों ने अपनाया है। 

        जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी प्रत्याशी कृष्णा पूनिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है उस पर मैं खरा उतरूगी और यहां की जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ूगीं। उन्होंने कहा कि जैसे खेलों में नाम रोशन किया है वैसे ही राजगढ़ का नाम रोशन करूंगी।

        इससे पूर्व बहल पंहुचने पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का स्थानीय नेता पूर्व विधायक सोमवीर सिंह, जेपी दलाल, संदीप तंवर, राजवीर फरटिया, शीशराम नेचू सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्त्तओं ने जोरदार स्वागत किया।

        इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह, विधायक प्रो. संपत सिंह, वीरेंद्र पूनिया, संदीप तंवर, रणसिंह मान सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे।    

 

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X