Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम हर माह गांवों में खुले दरबार लगाएंगे।

Updated on Thursday, January 24, 2013 09:38 AM IST

चंडीगढ़ - उपभोक्ताओं की शिकायतों के शीघ्र निवारण के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के परिचालन प्रकोष्ठ के सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता तथा उपमंडल अधिकारी हर माह गांवों में खुले दरबार लगाएंगे।

                निगम के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि इन अधिकारियों को क्रमशः दो, चार, आठ, बारह दरबार आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। खुले दरबार के आयोजन की अग्रिम जानकारी स्थानीय मीडिया द्वारा देने को कहा गया है। निगम ने सभी जूनियर इंजीनियरों को भी हर माह कम से कम 20 गांवों का दौरा करने के निर्देश दिए हैं।

                उन्होंने कहा कि खुले दरबारों में मीटर रीडिंग, गलत बिल, खराब मीटरों को बदलने आदि शिकायतों का तुरंत निवारण किया जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हों। कुण्डी कनैक्शनों को कम करने के लिए घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को मौके पर ही नए घरेलू कनैक्शन दिए जाएंगे। निगम ने दिसम्बर माह में 249 गांवों में दरबार लगाकर 3920 घरेलू कनैक्शन दिए थे।

                प्रवक्ता के अनुसार उपभोक्ता संतुष्टि और घाटा कम करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए शहरों तथा गांवों में उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रणाली को सुदृढ़ किया गया है। इसके अन्तर्गत बिजली आपूर्ति से सम्बंधित शिकायतों को रात दिन निपटाने के लिए अधिकारियों को किराए पर  वाहन लेने के लिए अधिकृत किया गया है। निगम के क्षेत्राधिकार में शिकायतों को दूर करने का कार्य 2642 नियमित और अनुबंध के आधार पर रखे गए 910 कर्मचारियों को सौंपा गया है।

                उन्होंने यह भी कहा कि निगम के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के सदस्य हर माह सभी जिलों का दौरा कर लम्बित मामलों की सुनवाई कर रहे हैं और नई शिकायतें भी दर्ज कर रहे हैं। मंच के समक्ष बिलों, बिजली की वोल्टेज़, मीटर रीडिंग से सम्बंधित, बिजली के कनैक्शन काटने या जोड़ने, बिजली आपूर्ति में बाधा, बिजली न मिलना, कार्यकुशलता, सुरक्षा, विश्वसनीयता और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के निर्देशों का पालन न करने से सम्बंधित सभी मामले रखे जा सकते हैं। बहरहाल, बिजली अधिनियम की धारा 135 से 139 के अन्तर्गत बिजली की चोरी और बिजली का अनधिकृत प्रयोग आदि मामलों तथा धारा 161 के अन्तर्गत दुर्घटना और जांच से सम्बंधित शिकायतें मंच के सामने नहीं रखी जा सकेंगी।

                मंच में शिकायत के निवारण के लिए जाने के इच्छुक उपभोक्ताओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि उससे सम्बंधित कोेई मामला किसी अन्य न्यायालय में लम्बित नहीं है। शिकायत के साथ उपभोक्ता को मामले के पूरे विवरण का एक शपथ पत्र देना होगा। मंच उपभोक्ता से मामले के निपटारे तक कोई शुल्क नहीं लेगा और ऐसे  सभी मामले निःशुल्क निपटाए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X