चंडीगढ - हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से तीन भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों (आईएएस) के नियुक्ति एवं स्थानातंरण आदेश जारी किए हैं।
वित्त विभाग के संयुक्त सचिव, पर्यावरण विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव राजीव रंजन को अपने वर्तमान कार्य के अलावा हरियाणा के चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। गुडगांव मंडल के आयुक्त और मेवात क्षेत्र गुडगांव के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के विशेष आयुक्त, मेवात विकास प्राधिकरण के चेयरमैन चंद्र प्रकाश को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा गुडगांव नगर निगम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
गुडगांव नगर निगम के आयुक्त विजय सिंह दहिया को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद नियुक्त किया गया है।