Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हिमाचल प्रदेश

More News

मुख्यमंत्री ने बेसहारा बच्चों के साथ मनाई दिवाली

Updated on Tuesday, November 05, 2013 20:21 PM IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गत दिवस राजभवन जाकर राज्यपाल श्रीमती उर्मिला सिंह को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। वीरभद्र सिंह इससे पूर्व मशोबरा स्थित बालिका आश्रम गए और दीपावली के अवसर पर बच्चों को मिठाइयां और पटाखे वितरित किए। उन्होंने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार द्वारा संचालित सभी आश्रमों में श्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परित्यक्त एवं बेसहारा लड़कियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए बालिका आश्रम का नया भवन निर्मित किया जाएगा। उन्होंने बच्चों से अपना अधिकांश समय एवं ऊर्जा पढ़ाई में लगाने को कहा ताकि वे जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त कर सकें। वीरभद्र सिंह ने कहा कि मशोबरा में वृद्धाश्रम निर्मित किया जाएगा क्योंकि इसके समीप ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित है और यहां दिनभर धूप रहती है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज, शिमला में जहां वृद्धाश्रम का निर्माण कार्य चल रहा था, वहां सराये भवन का निर्माण किया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल, अतिरिक्त मुख्य सचिव पी.सी. कपूर, उपायुक्त शिमला दिनेश मल्होत्रा और निदेशक महिला एवं बाल विकास मधुबाला भी इस अवसर पर उपस्थित थी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, मुख्य संसदीय सचिव सर्वश्री नंद लाल, इंद्र दत्त लखनपाल एवं विनय कुमार, विधायक बलबीर वर्मा, मोहन लाल बराक्टा एवं अनिरूद्ध सिंह, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जी.आर. मुसाफिर, राज्य जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष हरभजन सिंह भज्जी, पूर्व विधायक सोहन लाल, नगर निगम शिमला के पूर्व महापौर सोहन लाल एवं मधु सूद, पूर्व उप-महापौर हरीश जनार्था, प्रदेश कांग्रेस समिति की उपाध्यक्ष गीता नेगी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्र प्रभा नेगी, शिमला ग्रामीण खण्ड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष चंद्रेशवर शर्मा, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए.डी.एन. बाजपेयी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी अमित पाल सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार टी.जी. नेगी, प्रधान सचिव विधि राग भानु, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव सुभाष आहलुवालिया, हिमऊर्जा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कंवर भानु प्रताप सिंह, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजेन्द्र सिंह, निदेशक उद्योग मोहन चैहान, पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर, पूर्व मुख्य सचिव कंवर शमशेर सिंह, हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघों के अध्यक्ष सुरेन्द्र मनकोटिया एवं एस.एस. जोगटा, वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सांसद प्रतिभा सिंह को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

: मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास और जनकल्याण की नई दिशा में अग्रसर : जी एल शर्मा

जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

: जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा “जुपिटर केयर” पहल के अंतर्गत कुठाड़ गांव में निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित

एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

: एशिया लैबेक्स बद्दी 2026 ने उत्तर भारत में लेबोरेटरी और फार्मा इनोवेशन के लिए नए रास्ते खोले

बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

: बी.बी.एन. डिग्री कॉलेज, चकमोह और प्राचीन धार्मिक स्थलों में आध्यात्मिक वानिकी महोत्सव आयोजित

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

: आरट्रेक ने 11वां अंतराष्ट्रर्षीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया

भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

: भारतीय भाषाओं के बीच अनुवाद की समस्या पर राष्ट्रीय सम्मेलन

133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

: 133 इन्फेंट्री बटालियन इको डोगरा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

: युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

: मुख्यमंत्री ने कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए वन समितियों को किया सम्मानित

X