Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

बहादुरगढ़ व दिल्ली के बीच मैट्रो ट्रेन की परियोजना से प्रदेश के लिए विकास के नए रास्ते खुलेंगे - दीपेंद्र सिंह हुड्डा

Updated on Thursday, January 24, 2013 09:29 AM IST

चंडीगढ - कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बहादुरगढ़ व दिल्ली के बीच मैट्रो ट्रेन की परियोजना से प्रदेश के लिए विकास के नए रास्ते खुलेंगे। इस परियोजना की आधारशिला दो फरवरी को बहादुरगढ़ में रखी जाएगी। मैट्रो शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कमलनाथ भी खास तौर पर पहुंचेंगे।

सांसद ने आज यह जानकारी बहादुरगढ़ हलके के गांव सराय औरंगाबाद, कसार व मांडौठी में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए दी। साथ ही आधारशिला कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की धन्यवाद रैली में पहुंचने का न्यौता भी सांसद ने दिया। उनके साथ बहादुरगढ़ के विधायक राजेंद्र जून भी उपस्थित रहे।

 दीपेंद्र ने कहा कि दो फरवरी को मुख्यमंत्री करीब दो हजार करोड़ रुपए की मैट्रो परियोजना के साथ ही बहादुरगढ़ में स्पोर्टस काम्पलेक्स व अन्य कई विकास योजनाओं का शिलान्यास व श्रीगणेश करेंगे। सांसद ने कहा कि हरियाणा के प्रवेश द्वार पर आ रहे मैट्रो प्रोजेक्ट को लेकर काफी अड़चने थी, बावजूद इसके 2000 करोड़ रुपए की विकास की यह सौगात प्रदेश को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की विकासशील सोच के चलते मिल पाई है। उन्होंने कहा इस परियोजना के लिए करीब 800 करोड़ रुपए की राशि राज्य सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री के प्रयासों से गुड़गांव को मैट्रो से जोड़ा जा चुका है जबकि फरीदाबाद में मैट्रो का काम तेजी से चल रहा है। यहां भी राज्य सरकार ने आधा खर्च वहन किया है।

        दीपेंद्र ने कहा कि हरियाणा में मैट्रो ट्रेन के हो रहे विस्तारीकरण से रोजमर्रा का आवागमन करने वाले यात्रियों के साथ दुनिया भर के उद्यमियों व व्यावसायियों को हरियाणा में उद्योग लगाने व कारोबार की सुविधा होगी। प्रदेश में हजारों करोड़ रुपए का निवेश होगा। जिससे प्रदेश में रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा और प्रदेश के चहुंमुखी विकास को चार चांद लगेंगे। सांसद ने कहा कि बहादुरगढ़-दिल्ली मैट्रो सेवा शुरू होने से दिल्ली के विभिन्न कार्यालयों में काम करने वाले बहादुरगढ़ व प्रदेश के अन्य हिस्सों के लोगों, स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों सहित अन्य लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

        सांसद हुड्डा ने मेहंदीपुर डाबौदा, लोवा कलां, नूना माजरा तथा सौलधा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मैट्रो सरीखे बड़ी परियोजनाओं की पैरवी तो दिल्ली में प्रतिनिधित्व करते हुए भी हो सकती है लेकिन गांव की समस्याओं की जानकारी व समाधान गांव में ही आकर होता है। क्षेत्र और प्रदेश के लोगों ने जो आशीर्वाद दिया उसकी बदौलत हमेशा यह कोशिश रहती है कि आपने दिल्ली में बात रखने की जो जिम्मेदारी लगाई है उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ रखूं। संसद में देश भर के साढ़े पांच सौ सांसदों के बीच आपकी बात रखी जाए तो वो किसी से कमजोर न हो।

        इस मौके पर बहादुरगढ़ के विधायक राजेंद्र जून ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बहादुरगढ़ को मैट्रो से जोड़कर पूरे प्रदेश को विकास का नायाब तोहफा दिया है। उन्होंने कहा हरियाणा के इतिहास में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले ऐसे मुख्यमंत्री है जिन्होंने बिना किसी भेदभाव से पूरे प्रदेश का विकास कराया है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि दो फरवरी को मैट्रो ट्रेन के आधारशिला कार्यक्रम के दौरान ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में आयोजित हो रही हलके की धन्यवाद रैली में लोग जोशीली भागीदारी करें।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X