चंडीगढ़ - हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा प्रदेश में आज आयोजित परीक्षाओं में विभिन्न उड़नदस्तों द्वारा नकल के 75 केस पकड़े गए।
बोर्ड की प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आज सीनियर सैकण्डरी (प्रथम/द्वितीय सैमेस्टर) की लोक प्रशासन, ओपन स्कूल सीनियर सैकेण्डरी की सभी कैटेगरी बिना सैमेस्टर की भूगोल एवं उद्यमशीलता तथा डी.एड. तृतीय/चतुर्थ सैमेस्टर (रि-अपीयर) की पेपर-7 की परीक्षाएं संचालित करवाई गई ।
बोर्ड सचिव डॉ० अंशज सिंह, आई.ए.एस. के उड़नदस्ते द्वारा आज हिसार स्थित केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया व नकल के 17 केस पकड़े गए। संयुक्त सचिव के उड़नदस्ते द्वारा जीन्द व बास के परीक्षा केन्द्रों पर छापे मारे गए तथा 3 मामले अनुचित साधन प्रयोग के दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि अन्य उड़नदस्तों द्वारा नकल करने वाले 55 परीक्षार्थियों के यू.एम.सी. दर्ज किए गए ।