Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

अंबाला में गैस सिलेण्डर फटने से 2 मारे और 6 घायल

Updated on Friday, October 25, 2013 11:41 AM IST

चंडीगढ़ - हरियाणा में मैसर्ज जाहर ग्लास फैक्ट्री, प्लॉट नम्बर 29, खोजकीपुर कालोनी, गांव खोजकीपुर, पुलिस थाना महेश नगर, अम्बाला कैन्ट में आज सुबह गैस सिलेण्डर फटने से हुए हादसे में 2 व्यक्ति मारे गए और 6 व्यक्ति घायल हो गये, जिनमें से दो गम्भीर रूप से घायल व्यक्तियों को पीजीआई, चंडीगढ़ भेजा गया।

जिला अम्बाला के उपायुक्त के. मकरंद पांडुरंग जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर तुरन्त पहुंच गए। स्थानीय स्तर पर तुरंत बचाव कार्य आरम्भ कर दिया गया था और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने आईटीबीपी के बचाव दल की टीम को रामगढ़ पंचकूला से बुलाया गया है। बचाव कार्यों में जुटी इस टीम ने इस भवन के मलबे में दबे हुए सभी 8 लोगों को निकाला। इनमें से जटवाड़ निवासी 23 वर्षीय अनिल कुमार और साबांपुर निवासी लगभग 21 वर्षीय मनदीप सिंह की मृत्यु हो गई है। चंडीगढ़ भेजे गए घायलों में राजेश कुमार और गुरजीत सिंह शामिल हैं। चार घायलों का स्थानीय अस्पतालों में ही उपचार किया जा रहा है।

        अम्बाला के जिलाधीश के. मकरंद पांडुरंग ने आज प्रातः खोजकीपुर कालोनी की जाहर ग्लास फैक्ट्री में गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे गहरा दुखः व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे के सभी तथ्यों की बारीकी से जांच के लिए मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले की जांच अम्बाला के एसडीएम विनय प्रताप सिंह करेंगे तथा इस जांच में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक उनका सहयोग करेंगे।

        इस हादसे के लिए कौन व्यक्ति जिम्मेदार है और इस फैक्ट्री में सुरक्षा सम्बन्धी क्या इंतजाम किए गए थे, की जांच के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन तथ्यों की भी जांच की जाएगी कि फैक्ट्री मालिक द्वारा कहां लापरवाही बरती गई और सुरक्षा से सम्बन्धित क्या उपाए किए गए थे। इसके अलावा इन्फोरमैंट अथोरिटी के स्तर पर बरती गई लापरवाही की भी जांच की जाएगी और उन सभी तथ्यों को भी जांच में शामिल किया जाएगा, जिनकी वजह से यह हादसा हुआ है।

उन्होंने कहा कि जांच के साथ-साथ भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के सुझाव भी जुटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह जांच जल्द पूरी करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं और यह आदेश भी दिए गए हैं कि किसी भी सूरत में इस जांच में 30 दिन से अधिक का समय नही लगना चाहिए। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल सिंह, मेयर रमेश मल, स्थानीय विधायक अनिल विज, स्थानीय पार्षद स्वर्ण कौर, जरनैल सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी घटनास्थल पर पंहुचे। चौ. निर्मल सिंह और रमेश मल ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।

डिप्टी कमांडेंट छारिंग थासी के नेतृत्व में आईटीबीपी के 50 से अधिक जवानों सहित नागरिक सुरक्षा संगठन के अधीक्षक, स्थानीय प्रशासन और पुलिस के जवान भी बचाव कार्य में शामिल रहे। फैक्ट्री मालिक का नाम अरविन्द राणा बताया गया है, जो अपने एक पार्टनर के साथ यह फैक्ट्री चला रहा था।

        उपायुक्त के. मकरंद पांडुरंग, पुलिस उपायुक्त विनोद कौशिक, एसडीएम विनय प्रताप सिंह, जिला राजस्व अधिकारी सतीश भारद्वाज सहित जिला प्रशासन के सभी अधिकारी प्रातःकाल से ही घटनास्थल पर मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X