चंडीगढ़, 24 अक्तूबर - हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाडि़या 26 अक्टूबर को मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्टस, राई, जिला सोनीपत में 39वें वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि 26 अक्टूबर शनिवार को स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल जगन्नाथ पहाडि़या मुख्य अतिथि होंगे। वहीं प्रदेश के खेल राज्य मंत्री सुखबीर कटारिया, खेल एवं युवा मामले विभाग के प्रधान सचिव अमित झा, खेल एवं युवा मामले विभाग के महानिदेशक सुधीर राजपाल गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे।