चंड़ीगढ़ - हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को स्थाई रूप से जिलों का प्रभारी नियुक्त किया है ताकि संगठन को उनके अनुभव का लाभ मिल सके और आस जताई है कि 10 नवम्बर की गोहाना रैली को सफल बनाने में वे अपना योगदान देने में कोई कसर नही छोड़ेगें।
यह जानकारी प्रदेश महासचिव मीडिया रणसिंह मान ने आज यहां दी। मान ने कहा कि विपक्ष में यात्राओं की आड़ में झूठ का मुकाबला चल रहा है जबकि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने नेतृत्व में हर वर्ग व इलाके की भलाई के काम किये हैं। जिला प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि जिले के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता विपक्ष की झूठ का पर्दाफाश करें वहीं यूपी तथा हरियाणा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने का काम करेंगे।
प्रभारियों का जिलावार विवरण इस प्रकार है। अम्बाला कैंट- राजेन्द्र सिंह सैनी, अम्बाला ग्रामीण- पूर्व विधायक सतविन्द्र सिंह राणा, अम्बाला शहरी-कुलबीर सिंह, भिवानी ग्रामीण- विधायक डी के बंसल, भिवानी शहरी- धर्मबीर गोयत, फरीदाबाद-पूर्व विधायक कर्ण सिंह दलाल, फतेहाबाद-मनीराम केहरवाला, गुड़गांव ग्रामीण- पूर्व विधायक उदय भान, गुडगांव शहरी-पूर्व विधायक अनिल ठक्कर, हिसार ग्रामीण-पूर्व विधायक आइजी शेर सिंह, जीन्द-पूर्व विधायक भीम सैन मेहता, झज्जर-पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा, करनाल ग्रामीण- हरिओम कौशिक, कैथल- पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, कुरूक्षेत्र- भोपाल भाटी, महेन्द्रगढ- पूर्व स्पीकर छतर सिंह चौहान, मेवात- मदनलाल ग्रोवर, पानीपत ग्रामीण व शहरी- ओपी गुज्जर, पंचकूला- पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी, पलवल-ललित नागर, रेवाडी ग्रामीण व शहरी- पूर्व विधायक रणबीर महेन्द्रा, रोहतक ग्रामीण व शहरी-रमेश सैनी, सोनीपत ग्रामीण एवं शहरी- संजय छोक्कर, सिरसा- जयपाल सिंह लाली, यमुनानगर ग्रामीण व शहरी- विरेन्द्र सिंह लाम्ब्रा है।