चंड़ीगढ़ - हरियाणा युवा कांग्रेस ने प्रदेशाध्यक्ष अमित सिहाग के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री उत्तराखंड राहत कोष में 15.91 लाख रुपये का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को भेंट किया। इससे पहले भी हरियाणा युवा कांग्रेस द्वारा जून माह में उत्तराखंड़ में 82 लाख रुपये की राहत सामग्री भेजी गई थी।
अमित सिहाग ने बताया कि यह राशि हरियाणा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा एकत्र की गई है, जिसको उत्तराखंड में किये जा रहे पुर्नवास के कार्यों में सहयोग हेतु प्रयोग किया जाएगा। इसमें युवा कांग्रेस प्रधान अमित सिहाग व सिरसा लोकसभा क्षेत्र के प्रधान आनंद गिल्लाखेड़ा का विशेष योगदान रहा, क्योंकि अधिकतर राशि सिरसा जिले से ही एकत्रित किया गया है। अमित सिहाग ने बतौर प्रदेशाध्यक्ष ने उत्तराखंड रिलिफ फंड की शुरूआत एक जुलाई को की थी।
उन्होंने बताया कि इस धन को उत्तराखंड में बाढ़ से हुए विनाश के बाद अनाथ बच्चों की सहायता कार्यों के लिए प्रयोग किया जाएगा। भारतीय युवा कांग्रेस उत्तराखंड में इस दौरान अनाथ हुए बच्चों की शिक्षा तथा बाढ़ में अनाथ हुई लड़कियों की शादी करवाने में भी सहयोग करेगी, जिसके लिए हरियाणा युवा कांग्रेस अपना पूरा योगदान देंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहाकार प्रो० बीरेन्द्र सिंह, करनाल लोकसभा युवा कांग्रेस के प्रधान सचिन कूंडू, अम्बाला के बिजेन्द्र गिल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।