Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

बापूधाम में निशुल्क चिकित्सा शिविर में 165 लोगों के स्वास्थ्य की जांच, निशुल्क दवाइयां वितरित

Updated on Friday, September 18, 2026 09:18 AM IST

रोग के उपचार के साथ रोकथाम पर जोर देता है आयुर्वेद : डॉ. अनुराग कुशल


चंडीगढ़।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में चल रहे राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला द्वारा प्रयोग फाउंडेशन के सौजन्य से आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कालोनी के वाल्मीकि मंदिर में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 165 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और चिकित्सकों के परीक्षण के बाद निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।


चिकित्सा शिविर की अध्यक्षता प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की और विशिष्ट अतिथि के तौर फाउंडेशन के चंडीगढ़ अध्यक्ष नितेश महाजन मौजूद रहे। जबकि, मुख्य चिकित्सक के तौर पर डॉ. अनुराग कुशल ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।


प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा एनआईए पंचकूला के सहयोग से भारतीय प्राचीन आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के साथ लोगों को जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में निशुल्क चिकित्सा शिविरों के जरिये आयुर्वेद उपचार पद्धतियों को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है।


चंडीगढ़ अध्यक्ष नितेश महाजन ने कहा कि आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयोजित  चिकित्सा जांच शिविर लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करने  और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।


मुख्य चिकित्सक डॉ. अनुराग कुशल ने बताया कि शिविर में पाचन संबंधी बीमारियों, चमड़ी रोग, जोड़ों का दर्द, हड्डियों से संबंधित बीमारियां, आंख, कान, नाक, शुगर, बीपी, बुखार, जुकाम, सर्वाइकल बीमारियों से संबंधित 165 से ज्यादा लोग पहुंचें, जिन्हें चिकित्सकों के परीक्षण के बाद निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष रतन सिंह चौहान, महासचिव अविनाश वैद तथा वीरेंद्र जेडी ने इस आयोजन के लिए संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।


इस अवसर पर प्रयोग फाउंडेशन प्रोजेक्ट इंचार्ज शिवांगी बंसल, साहित्यकार सीमा गुप्ता, अमित बंसल, युवा स्तंभ सामाजिक संगठन के अध्यक्ष उपेंद्र मौर्य, समाज सेवी रवि कुमार, रजन वैद, मोनू कुमार के अलावा भाजपा एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रश्मि जेडी, मेडिकल ऑफिसर डॉ. भवकीर्ति, नर्सिंग ऑफिसर दुष्यंत लवानिया समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X