चंडीगढ़। शिक्षा के क्षेत्र में उद्यमिता, नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए एंजेल पब्लिक स्मार्ट स्कूल (चंडीगढ़) के चेयरमैन श्री दविंदर सिंह अरोड़ा को प्रतिष्ठित ‘द इकोनॉमिक टाइम्स - एडुप्रेन्योर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके अदम्य साहस, नेतृत्व और समर्पण को देखते हुए दिया गया।
इस अवसर पर श्री अरोड़ा ने कहा कि यह पुरस्कार पूरे एंजेल परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।