Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

चंडीगढ़ में 4 सितंबर को मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

Updated on Wednesday, September 02, 2026 10:31 AM IST

श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-46 में धूमधाम से मनाया जाएगा उत्सव


चंडीगढ़, 1 सितंबर - श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-46 बी, चंडीगढ़ में शुक्रवार 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्री सनातन धर्म मंदिर सभा सेक्टर-46 के अध्यक्ष जतिंदर भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे ध्वजा रोहण से होगी।

सुबह 8 बजे गीता पाठ तथा सुबह 9 बजे से हवन का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं द्वारा दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक संकीर्तन किया जाएगा। रात 7 से 9 बजे तक बच्चों द्वारा रासलीला प्रस्तुत की जाएगी। रात 9:30 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक प्रवचन एवं भजन संध्या होगी। कार्यक्रम में आचार्य श्री गोपाल शुक्ल जी द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी के जीवन और शिक्षाओं से संबंधित कथा का व्याख्यान किया जाएगा। इसके अलावा मधुर भजन प्रवाहक एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्री केके आनंद जी भजन संध्या में प्रस्तुति देंगे। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म, अभिषेक एवं आरती की जाएगी, जबकि रात 12:30 बजे प्रसाद वितरण होगा।


मंदिर सभा सेक्टर-46 के अध्यक्ष जतिंदर भाटिया ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो हमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके उपदेशों से धर्म, सत्य, प्रेम और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर सभा के महासचिव सुशील सोवत, सचिव अशोक भगत सहित आरके जोशी, जॉली त्रिखा सहित कार्यकारिणी के अन्य मेंबरों ने शहरवासियों से परिवार सहित जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। मंदिर के अन्य पुजारी हरिकिशन जी, शैलेंद्र जी और राहुल जी इस विशेष पर्व में की जाने वाली पूजा अर्चना में सहयोग देंगे ।

नंद उत्सव 5 सितंबर को -
शनिवार, 5 सितंबर को रात 9:30 से 11:30 बजे तक प्रवचन एवं भजन संध्या होगी। रात 12 बजे आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X