शिमला - मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग के प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने अध्यापकों व कर्मचारियों की ओर से 51,000 रूपये का चैक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए गत सांय गोहर जिला मण्डी में भेंट किया।
मुख्यमंत्री को 51,000 रूपये का एक अन्य चैक टी.डी. ठाकुर, महासचिव, हिमाचल पैंशन कल्याण संघ ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उन सभी का आभार प्रकट किया।