Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

सेक्टर-34 में सजेगा ‘द ग्रेट चंडीगढ़ फेस्ट’, 20 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा कार्निवाल

Updated on Thursday, August 27, 2026 19:33 PM IST

फेस्ट का मुख्य आकर्षण "जेन ज़ी" के लिए खास मिक्सर झूला

चंडीगढ़: शहरवासियों के मनोरंजन और उत्साह को ध्यान में रखते हुए ‘द ग्रेट चंडीगढ़ फेस्ट’ का आयोजन समारा ग्रुप्स द्वारा एग्जीबिशन ग्राउंड, सेक्टर-34, चंडीगढ़ में किया जा रहा है। यह भव्य कार्निवाल 20 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा। बाहुबली थीम पर तैयार भव्य प्रवेश द्वार भी विजिटर्स को आकर्षित करेगा। यहाँ से अंदर प्रवेश करने पर विजिटर्स मौज- मस्ती, मनोरंजन, खान-पान और शॉपिंग का लुत्फ उठा सकेंगे।

आयोजक समारा ग्रुप के पार्टनर संजीव अग्रवाल, राजिंदर सिंह और मनोज अरोड़ा ने बताया कि 1 महीने तक चलने वाले इस फेस्ट में लोगों के लिए फन, एंटरटेनमेंट और विभिन्न रोमांचक झूलों का खास इंतजाम किया गया है। बच्चों से लेकर युवाओं और परिवार तक, सभी के लिए यहां मनोरंजन के कई विकल्प उपलब्ध होंगे।

उन्होंने ने बताया कि 20'×250' वाले भव्य प्रवेश द्वार के साथ साथ फेस्ट का अन्य मुख्य आकर्षण ‘मिक्सर झूला’ रहेगा (चंडीगढ़ में पहली बार), जो रोमांच पसंद करने वाले लोगों के लिए खास अनुभव लेकर आएगा। इसके अलावा कार्निवाल में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां और आकर्षक झूले लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। फेस्ट में सभी आयु वर्ग के लिए झूले रखे गए हैं, जिनमे विशेषतः जायंट व्हील, कोलम्बस झूला, ब्रेक डांस, ड्रैगन व्हील और क्रॉस शामिल हैं। बच्चो के लिए एरोप्लेन, ट्रेन, बंजी ट्रपोलीन, नैनो कार, धूम कार, हॉर्स राइड व मिक्की माउस झूले शामिल हैं।

फेस्ट में विज़िटर्स के लिए कपड़े, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, बुक स्टाल, क्राकरी, फर्नीचर और कारपेट्स सहित फ़ूड कोर्ट के 50 स्टाल्स उपलब्ध हैं। फ़ूड कोर्ट में लोग अमृतसरी खाने का स्वाद विशेषकर अमृतसरी कुलचा का भी स्वाद चखेंगे।

एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए भूत बंगला तैयार किया गया है। इसके अलावा लाइव स्टेज परफॉर्मेंस भी रहेंगी, यहाँ लोग अपने गीतों और डांस से मंत्रमुग्ध करेंगे। स्टेज परफॉर्मेंस में पब्लिक पार्टिसिपेशन रहेगी। डांस, सिंगिंग, पुश अप, टंग ट्विस्टर में जीतने वाले को झूला के फ्री पास इनाम स्वरूप दिए जाएंगे। इसके अलावा सेल्फी स्टैंड अट्रैक्शन का सेंटर होंगे। लोग सेल्फी के साथ फोटो का आनंद भी ले पाएंगे।

 उन्होंने बताया कि 4 सितंबर को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए विशेष फैशन शो रखा गया है। 

फेस्ट का एंट्री टिकट 50 रुपये का है। फेस्ट में अग्निशमन सहित सुरक्षा का पूरा बंदोबस्त किया गया है। इमरजेंसी की हालत में 2 एग्जिट द्वार रखे गए हैं।

आयोजकों के अनुसार, ‘द ग्रेट चंडीगढ़ फेस्ट’ का उद्देश्य शहरवासियों को एक ही स्थान पर मनोरंजन, रोमांच और पारिवारिक मस्ती का बेहतर अनुभव प्रदान करना है। फेस्ट में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

स्थान: एग्जीबिशन ग्राउंड, फर्नीचर मार्किट के सामने, सेक्टर-34, चंडीगढ़

अवधि: 20 अगस्त से 20 सितंबर

आयोजक: समारा ग्रुप्स

मुख्य आकर्षण: मिक्सर झूला, रोमांचक राइड्स, फन एवं एंटरटेनमेंट

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X