चंडीगढ़:-- श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष उजागर सिंह डाबला ने चंडीगढ़ में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यू जी सी (UGC) कानून को स्वर्ण समाज के लिए अपने बच्चों का डेट सर्टिफिकेट बताया। इसका रोल बैक होना चाहिए। समाज के सभी लोगों को आगे आना होगा और इसके विरोध में खड़ा होना होगा और आंदोलन कर इसकी वापिसी के लिए जोर डालना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक हम जिंदा है, ऐसा कोई भी काला कानून लागू नहीं होने देंगे।
उजागर सिंह डाबला ने बताया कि हाल ही में 3 अगस्त जयपुर में स्वर्ण समाज द्वारा यू जी सी (UGC) रोलबैक को लेकर जयपुर के जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया। इसका नेतृत्व स्वर्ण समाज का महिपाल सिंह मकराना ने किया और उन्होंने एक आवाज लगाई जिसमे मैं उजागर सिंह डाबला अपने हजारों श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सैनिकों को लेकर साथियों के साथ समर्थन में शामिल हुआ। 25 से 30 हजार स्वर्ण समाज के लोग और हमारी माताएं बहने शामिल हुई। जिन्होंने बैरीकेडिंग जली वाटर कैनन चला लाठीचार्ज चला, फिर भी भारी बारिश में हम सब डट के खड़े रहे।
इसमें हमारी एक भाई देवराज सिंह पलाड़ा की जान चली गई। इस पर सरकार से मांग रखी गई, एक करोड रुपए और घर में एक सरकारी नौकरी पर महिपाल सिंह मकराना ने बीजेपी कार्यालय जाकर बात को रफा दफा कर दिया। आपने एक बार भी उसके परिवार के बारे में नहीं सोचा।