Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा साहिब, सेक्टर-46डी से सजा नगर कीर्तन

Updated on Wednesday, August 05, 2026 16:12 PM IST

वाहेगुरु जी के जयकारों और फूलों की वर्षा के बीच नगर कीर्तन का स्वागत

चंडीगढ़, 5 अगस्त - श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आज (बुधवार) को चंडीगढ़ में भव्य नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन का शहर में जगह-जगह पर बड़े ही श्रद्धा और गर्म जोशी से स्वागत किया गया। संगत ने वाहेगुरु जी के आगे माथा टेकर कर आशीर्वाद लिया। नगर कीर्तन की अगवाई कर रहे पांच प्यारों को हार डालकर वाहेगुरु जी की फतेह बुलाई।

नगर कीर्तन दोपहर 2 बजे गुरुद्वारा साहिब, सेक्टर-46डी से आरंभ हूआ और सेक्टर 46 की मार्केट के बाद सेक्टर-47, 48, 49, 50 की विभिन्न सोसायटियों और गांव बुडैल से होकर गुजरते हुए शाम 8 बजे सेक्टर-34 स्थित गुरुद्वारा साहिब में संपूर्ण हुआ।

नगर कीर्तन का सेक्टर 46 की मार्केट के सामने श्री सनातन धर्म सभा सेक्टर 46 और मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 46 के पदाधिकारियों ने स्वागत किया और वाहेगुरु जी के आगे माथा टेकर पांच प्यारों को सिरोपाओ और हार डालकर स्वागत किया। इस मौके पर श्री सनातन धर्म मंदिर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र भाटिया और मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 46 के अध्यक्ष बलविंदर सिंह उत्तम ने नगर कीर्तन का स्वागत करते हुए सभी के स्वास्थ्य और विश्व शांति के लिए अरदास की। इस मौके पर संगत को खीर-पूडे का प्रसाद भी बांटा गया।

जतिंदर भाटिया, अशोक भगत और राकेश जोशी सहित मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट बलविंदर सिंह उत्तम, सत्यवान जनरल सेक्रेटरी, सुमित गुप्ता, गुलशन निरंकारी , मंदिर के सभी पुजारी पंडित हरि जी, पंडित राहुल जी, पंडित गोपाल जी और पंडित शैलेंद्र जी व अन्य तथा गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सरदार कुलदीप सिंह, महामंत्री डिम्पल, वाईस प्रेजिडेंट हरपाल सिंह, गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-46डी के मुख्य सेवादार कुलदीप सिंह, महासचिव गुरजस्विंदर सिंह, करमजीत सिंह, बलजीत सिंह, हरजीत सिंह, दलजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, श्री सनातन धर्म मंदिर सभा सेक्टर-46 के अध्यक्ष जतिंदर भाटिया, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-46 के अध्यक्ष बलविंदर सिंह ‘उत्तम’, रघवीर सिंह भल्ला, हरिंदर सिंह रानी तथा वरिंदर सिंह संधू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नगर कीर्तन के दौरान गतका दल अपनी पारंपरिक युद्ध कला का प्रदर्शन किया। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए मार्ग में जगह-जगह लंगर एवं सेवा स्टॉल लगाए गए। पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थों गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु साहिब के उपदेशों से जोडा।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X