चण्डीगढ़ - हरियाणा राज्य चोकसी ब्यूरो, के प्रवक्ता ने बताया कि करनाल नगर निगम क्षेत्र से कुडा उठाने व सफाई के कार्य में ठेकेदार से मिली भगत करके तथा झुठा बिल पास करके हर माह लाखो रूपये का चुना लगाने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया है कि ठेकेदार फ्रैन्डस एसोसियेट पंचकुला व चीफ सैनेटरी इन्सपैक्टर बी0एस0 कटारिया तथा सैनेटरी इन्सपैक्टर चमन लाल तथा महावीर सिह नगर निगम करनाल व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों की मिली भगत से फर्जी हाजरी दर्शा कर सरकार को करोडो रूपयो का चूना लगाया जा रहा है । जिस पर ठेकेदार फ्रैन्डस एसोसियेट पंचकुला व चीफ सैनेटरी इन्सपैक्टर बी0एस0 कटारिया तथा सैनेटरी इन्सपैक्टर चमन लाल तथा महावीर सिह नगर निगम करनाल व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्व मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि किसी भी विभाग में भ्रष्ट कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत किसी भी समय स्वयं या टैलिफोन द्वारा राज्य चौकसी ब्यूरो, हरियाणा, मुख्यालय पर टोल-फ्री नम्बर 18001802022 पर तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज्य चौकसी ब्यूरा, रोहतक मण्डल, रोहतक कार्यालय के दूरभाष न0 01262-274188 पर दे सकता है।