Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

सावन के पहले सोमवार को सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ बम बम भोले के जयकारों से गूंजा

Updated on Monday, August 03, 2026 13:40 PM IST

हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच शहर के मंदिरों में प्रभु भक्तों का लगा तांता

श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 46 में खीर मालपुए व जलेबियां का बांटा गया प्रसाद

चंडीगढ़, 3 अगस्त - पवित्र श्रावण मास के पहले सोमवार को शहर के मंदिरों में प्रभु भक्तों का तांता लगा रहा। श्रावण मास के पहले सोमवार को सेक्टर 46 के श्री सनातन धर्म मंदिर में भी भक्तों की खासी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना की और समस्त मानव कल्याण की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर के चारों पुजारी पंडित हरिकिशन, पंडित शैलेंद्र ,पंडित राहुल, पंडित गोपाल जी भी मौजूद रहे। शिव भक्तों ने शिवालय में गंगाजल, दूध, दही से जलाभिषेक कर बेलपत्र, चावल व पुष्प से अपने आराध्य भगवान शिव की पूजा की। इस अवसर पर मंदिर में खीर मालपुए और जलेबियों का अखंड भंडारा भी प्रभु भक्तों में बांटा गया।

मन्दिर के पुजारी पंडित गोपाल जी ने बताया कि श्रावण मास को बहुत ही पवित्र माना गया है। सावन माह को देवों के भगवान शिव की भक्ति के लिए बेहद ही खास माना जाता है। आज चौथे सोमवार को भी सुबह से ही मंदिर में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। अपने आराध्य प्रभु का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लम्बी लाइन लगी रही। सुबह लगभग 4 बजे मन्दिर का पट खुल गया और मन्दिर प्रबंधन द्वारा विधि विधान से आज सावन के अंतिम सोमवार की पूजा अर्चना की गई।

सनातन धर्म सभा सेक्टर 46 के अध्यक्ष जतिंदर भाटिया ने बताया कि लंगर का आयोजन समुदाय में प्रेम, भाईचारा और सद्भावना को बढ़ावा देता है। खीर और मालपुए, सावन के महीने में विशेष रूप से बनाए जाते हैं और ये दोनों ही पकवान भगवान शिव को प्रिय माने जाते हैं।

उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन के महीने के प्रत्येक सोमवार को खीर-मालपुए और जलेबियों का प्रसाद भी बांटा जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सेवा सुबह 4:00 बजे शुरू होकर देर शाम तक जारी रहती है।

इस अवसर पर सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष जतिंदर भाटिया सहित महासचिव सुशील सोबत, वित्त सचिव राकेश जोशी,अशोक भगत, ए. एन. त्रिखा, गुलशन निरंकारी, सुमित गुप्ता , के के अरोड़ा, बी बी साहीवाल, संजीव शर्मा और अन्य पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में प्रभु भक्तों ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और विश्व के कल्याण और सुख शांति के लिए प्रार्थना की।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X