Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने आयोजित किया भव्य फ़ोटो वीडियो एक्सपो 2026

Updated on Wednesday, July 29, 2026 09:21 AM IST

किसान भवन में सजा फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का महाकुंभ

चंडीगढ़:--चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन (CPA) द्वारा फोटोग्राफरों, वीडियोग्राफरों एवं कंटेंट क्रिएटर्स के लिए दो दिवसीय ‘फ़ोटो वीडियो एक्सपो 2026’ का भव्य आयोजन किसान भवन, सेक्टर-35, चंडीगढ़ में किया जा रहा है । 28 और 29 जुलाई को होने वाले एक्सपो का शुभारंभ पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा आधुनिक फोटोग्राफी तकनीकों और नवाचारों की सराहना की। साथ ही उन्होंने ‘Made in India’ ड्रोन का अपने कर-कमलों से अनावरण भी किया, जो एक्सपो का विशेष आकर्षण रहा।

इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रही आधुनिक तकनीकों, नवीनतम कैमरों, लेंसों, लाइटिंग उपकरणों, ड्रोन तकनीक तथा वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर से पेशेवरों, युवाओं और कंटेंट क्रिएटर्स को परिचित कराना है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियाँ तपन दीवान, हुकुम चंद गोयल एवं अमित दीवान उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन को इस सफल पहल के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस एक्सपो के प्रमुख आकर्षण:- देश-विदेश की अग्रणी कैमरा, लेंस, लाइटिंग एवं फोटोग्राफी एक्सेसरीज़ कंपनियों के अत्याधुनिक उत्पादों की लाइव प्रदर्शनी, नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन एवं विशेषज्ञों द्वारा लाइव डेमो, उत्तर भारत के फोटोग्राफरों, वीडियोग्राफरों एवं कंटेंट क्रिएटर्स को एक मंच पर जोड़ने और नेटवर्किंग का सुनहरा अवसर, उद्योग विशेषज्ञों से संवाद, नई तकनीकों की जानकारी तथा व्यवसायिक संभावनाओं का विस्तार प्रमुख हैं।

आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रधान सरोज सिंह चौहान, चेयरमैन जे.पी. गरचा तथा जनरल सेक्रेटरी सुनील भट्ट ने कहा कि आज फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की दुनिया अत्यंत तेजी से बदल रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधुनिक कैमरा सेंसर और नई डिजिटल तकनीकों ने कार्य करने के तरीकों में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि फ़ोटो वीडियो वीडियो एक्सपो 2026 हर उस व्यक्ति के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है जो इस इंडस्ट्री में स्वयं को नवीनतम तकनीकों से अपडेट रखना चाहता है।

चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन (CPA) का यह आयोजन फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी जगत के पेशेवरों, युवा प्रतिभाओं और तकनीकी विशेषज्ञों के लिए ज्ञान, नवाचार और सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हो रहा है।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X