Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सुखना पर साइलेंट वॉक

Updated on Monday, July 27, 2026 09:21 AM IST

हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने दिखाई एकजुटता

चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में लगातार बढ़ रहे ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही प्रयोग फाउंडेशन तथा सर्व प्रेम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को सुखना लेक पर ध्वनि-द पीस प्रोजेक्ट के माध्यम से साइलेंट वॉक का आयोजन किया गया। जिसमें सौ से अधिक शहर वासियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ के कई प्रख्यात चिकित्सक, बुद्धिजीवी, आईटी प्रोफेशनल तथा युवाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध जागरूक किया गया। साइलेंट वॉक के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां ली और मुंह में उंगली रखकर शोर न करने के संबंध में फ्लैश मॉब का आयोजन किया। इस अवसर पर सुखना झील परिसर में ही ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया जिसमें यहां आने वाले लोगों ने बैनर पर हस्ताक्षर करके ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस अवसर पर सुनील गगनेजा ने शांति की ताकत दिखाने के लिए एक छोटे से मेडिटेशन सत्र का भी आयोजन किया।

सर्वप्रेम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.प्रेम ओझा तथा संस्थापक सदस्य रोमिका वढेरा ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण तेजी से बढ़ रही समस्या है। इस समस्या के प्रति समय रहते गंभीरता नहीं दिखाई गई तो यह आने वाले समय में घातक रूप ले सकता है। आज के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सुखना पर आने वाले लोगों को ध्वनि प्रदूषण के बारे में बताकर इस अभियान में शामिल करना था। यह शहर का शांत क्षेत्र माना जाता है। यहां बर्ड पार्क आदि भी है लेकिन ध्वनि प्रदूषण के कारण शहर की शांति भंग हो रही है। प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत शहर के कई स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। आने वाले समय में पीजीआई चंडीगढ़ तथा जीएमसीएच 32 के बाहर भी ह्यूमन चेन बनाकर ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ.कविता शर्मा, संजय ओझा, आराधना ओझा, प्रदीप समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X