Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

किन्नर मंदिर सेक्टर 26 में गुप्त नवरात्रि और सावन माह के उपलक्ष्य में विशेष पूजा अर्चना और हवन आयोजित

Updated on Saturday, July 18, 2026 19:17 PM IST

चंडीगढ़:--गुप्त नवरात्रि और सावन के आगमन के उपलक्ष्य में किन्नर समाज द्वारा मां दुर्गा की आराधना बहुत ही पवित्र, गहरी और अनूठी मानी जाती है। सेक्टर 26 में किन्नर मंदिर में भी भव्य तरीके से गुप्त नवरात्रि और सावन के पवित्र महीने में मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है।

इस मौके पर महामंडलेश्वर कामिनी द्वारा यहां पर भव्य तरीके से मां दुर्गा की मूर्ति बनाकर प्रतिदिन उसकी पूजा की जाती है और प्रसाद बांटा जाता है व विशेष लंगर प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है। पूरे ट्राईसिटी में लोग बढ़-चढ़कर मां दुर्गा की आरती में शामिल होते हैं और महामंडलेश्वर किन्नर माता कामिनी जी का आशीर्वाद लोग यहां पर लेते हैं। कहते हैं माता का आशीर्वाद लेने के लिए लोग बड़े दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं और महामंडलेश्वर माता कामिनी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

इस मौके पर महामंडलेश्वर माता कामिनी (कमली माता) ने बताया कि जो भी मुराद इन दोनों मांगी जाती है, माता रानी वह पूरी करते हैं। इसलिए दूर-दूर से लोग यहां विशेष पूजा करने के लिए पहुंचते हैं। किन्नरों का आशीर्वाद बहुत शक्तिशाली माना जाता है और इस विशेष समय में उनकी पूजा के कुछ खास मायने होते हैं। उन्होंने ने बताया कि गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई तक चलेंगे।

वहीं सावन महीने की शुरुआत 17 जुलाई शुक्रवार से हुई है। इन दोनों का हमारे समाज मे विशेष महत्व है। गुप्त नवरात्र में मंदिर में रोजाना 23 जुलाई तक पूजा होगी। 23 जुलाई को विधिवत पूजा अनुष्ठान के साथ समापन होगा। पंजाबी और तमिल सावन महीने के उपलक्ष्य में हर शुक्रवार को विशेष पूजा पाठ होंगे। धार्मिक रीति रिवाज से सभी अनुष्ठान होंगे। हर शुक्रवार भक्तों में प्रसाद बांटा जाएगा।

महामंडलेश्वर माता कामिनी ने बताया की गुप्त नवरात्रि गुप्त साधना और आंतरिक ऊर्जा (शक्ति) को जगाने के लिए समर्पित होती है। चूंकि किन्नर समुदाय का जीवन भी अक्सर समाज की मुख्यधारा से छिपा हुआ (गुप्त) होता है, इसलिए इस दौरान उनकी पूजा को मां के बहुत करीब माना जाता है।

सावन का महत्व: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है, और शिव व शक्ति (मां दुर्गा) एक-दूसरे के पूरक हैं। इसलिए इस संक्रमण काल में मां की पूजा करने से आध्यात्मिक ऊर्जा और शिव-शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।किन्नर समाज और देवियाँ: मान्यता है कि किन्नरों द्वारा दी गई दुआ और उनका आशीर्वाद सीधे मां दुर्गा के आशीर्वाद के समान फलदायी होता है。इन दिनों में किन्नर समाज द्वारा की जाने वाली पूजा भक्ति, समर्पण और सामाजिक समरसता का एक बड़ा उदाहरण पेश करती है।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X