चंडीगढ - हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से आज यहां हाल ही में हिमाचल प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियेागिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली राज्य की महिला जूनियर खो-खो टीम और जम्मू में आयोजित अंतर्राज्जीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता टीम के खिलाडियों ने मुलाकात की और मुख्यमंत्री से आर्शीवाद लिया।
आज यहां चंडीगढ़ स्थित अपने निवास पर मुख्यमंत्री हुड्डा ने इन खिलाडियों द्वारा किए गए प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
हिमाचल प्रदेश में गत दिनों 7 अक्तुबर से 11 अक्तुबर तक आयोजित 33वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में राज्य की खो-खो टीम ने देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इन खिलाडियों में काफी, सुनीता, पूजा, पूनम, मंजू, मुकेश, सोनिया, दीपिका, सुरेखा, ज्योति, नीटू और मोनिका शामिल है और सुरेखा को सर्वोत्तम खिलाडी चुना गया है।
जम्मू में एक अक्तुबर से तीन अक्तुबर तक आयोजित अंतर्राज्जीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरूष एवं महिला श्रेणी के खिलाडियों ने यह खिताब अपने नाम किया है, जिसमें पुरूष वर्ग में मुख्य खिलाडी अकशित महाजन और महिला वर्ग में एकता कादियान को चुना गया है। इन खिलाडियों में पुरूष वर्ग में अकशित महाजन, नीरज वशिष्ठ, केतन चहल, सौरभ कपूर, हरिन्द्र, रविन्द्र, रजत जून और सिद्घार्थ शामिल है, जबकि महिला वर्ग में एकता कालिया, ज्योति रावत, जागृति, कोमल और सीमा शामिल है।
इस अवसर पर विधायक बी.बी. बतरा, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, हरियाणा राज्य खो-खो संघ और हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारी और खिलाडी उपस्थित थे।