Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

रोटरी क्लब चंडीगढ़ अपटाउन के नए अध्यक्ष बने हरिओम वर्मा, सेवा कार्यों के साथ किया नए सत्र का आगाज

Updated on Friday, July 03, 2026 20:50 PM IST

चंडीगढ़, 3 जुलाई - रोटरी क्लब चंडीगढ़ अपटाउन ने रोटरी वर्ष 2026-27 का शुभारंभ सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के साथ किया। क्लब के नए अध्यक्ष रोटेरियन हरिओम वर्मा तथा सचिव रोटेरियन अंजना कपूर के नेतृत्व में नए सत्र के पहले दिन विभिन्न धार्मिक एवं जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिन की शुरुआत सेक्टर-32 स्थित सनातन धर्म मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई, जहां नए सत्र के सफल संचालन एवं जनसेवा के कार्यों के लिए ईश्वर से आशीर्वाद लिया गया।

इसके बाद मंदिर तथा सेक्टर-32 अस्पताल में श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों को नाश्ता वितरित किया गया। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस और राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के अवसर पर क्लब ने समाज के दो महत्वपूर्ण वर्गों का सम्मान किया। सेक्टर-18 स्थित टेरा ही टेरा मिशन एवं गुरु का लंगर आई हॉस्पिटल में सेवाएं दे रहीं डॉ. जसप्रीत कौर को गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए उनके निस्वार्थ योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

दिन का समापन सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ चंडी कुष्ठ आश्रम सोसायटी में किया गया, जहां क्लब की ओर से 'अन्नपूर्णा दिवस' मनाते हुए आश्रम के लगभग 170 निवासियों को गर्म भोजन परोसा गया।


इस अवसर पर अध्यक्ष हरिओम वर्मा ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल के वर्ष 2026-27 की थीम " क्रिएटिंग लास्टिंग इंपैक्ट" को ध्यान में रखते हुए क्लब पूरे वर्ष समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देगा। उन्होंने कहा कि सेवा, करुणा और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से समाज में सकारात्मक एवं स्थायी बदलाव लाने का प्रयास किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X