Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हरियाणा

More News

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पूर्व-छात्र नेटवर्क को सशक्त बनाए, मेधावी जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद करें एलुमनाई - राज्यपाल

Updated on Wednesday, July 01, 2026 09:50 AM IST

चंडीगढ़, 30 जून – हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन से विश्वविद्यालय के पूर्व-छात्र (एलुमनाई) नेटवर्क के साथ अपने जुड़ाव को और अधिक सुदृढ़ करने का आह्वान करते हुए कहा कि पूर्व-छात्रों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों की सहायता के लिए प्रेरित किया जाए ताकि आर्थिक अभाव किसी भी छात्र की उच्च शिक्षा में बाधा न बने।

राज्यपाल लोक भवन से वर्चुअल माध्यम के जरिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रोज़ गार्डन में बनने वाले कैफेटेरिया की आधारशिला रखने के उपरांत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर लेडी गवर्नर श्रीमती मित्रा घोष भी उपस्थित थीं।

शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति पर बल देते हुए प्रो. असीम कुमार घोष ने विश्वविद्यालय से आग्रह किया कि वह वंचित परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों की पहचान करे, विशेषकर ऐसे परिवारों के छात्रों की, जिनमें पीढ़ियों से किसी ने उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं की है। उन्होंने कहा कि इच्छुक पूर्व-छात्रों को ऐसे विद्यार्थियों की शिक्षा को स्पॉंसर करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ताकि वे अपनी आकांक्षाओं को साकार कर समाज के विकास में सार्थक योगदान दे सकें।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के देश-विदेश में फैले पूर्व-छात्र समुदाय की व्यापक क्षमता का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि मेंटरशिप, छात्रवृत्ति, इंटर्नशिप, शोध सहयोग,  तथा आधारभूत ढांचे के विकास जैसे क्षेत्रों में उनका योगदान विश्वविद्यालय के भविष्य को नई दिशा देने में परिवर्तनकारी भूमिका निभा सकता है।

प्रो. घोष ने विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पूर्व-छात्र श्री हेमंत गुप्ता एवं श्रीमती नलिनी गुप्ता द्वारा कैफेटेरिया के निर्माण के लिए 5 लाख अमेरिकी डॉलर का दान देने के उदार योगदान की भी सराहना की। राज्यपाल ने इसे पूर्व-छात्रों की अपने शिक्षण संस्थान के प्रति प्रतिबद्धता और उदारता का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि इससे अन्य पूर्व-छात्र भी अपनी मातृ संस्था (अल्मा मेटर) के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित होंगे।

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बने नया कैफेटेरिया, राज्यपाल ने संचालन महिलाओं को सौंपने का दिया सुझाव


राज्यपाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय महिलाओं की उच्च शिक्षा के एक अग्रणी केंद्र के रूप में उभरकर सामने आया है, जहां परिसर में छात्राओं की संख्या सर्वाधिक है। इस संदर्भ में उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि प्रस्तावित कैफेटेरिया का संचालन पूर्णतः महिलाओं की टीम द्वारा किया जाए।  इससे न केवल महिला नेतृत्व और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा बल्कि महिला सशक्तिकरण का एक प्रभावी और व्यावहारिक मॉडल विकसित होगा।

इससे पूर्व राज्यपाल ने वर्चुअल माध्यम से कैफेटेरिया की आधारशिला पट्टिका का अनावरण किया, परियोजना की ब्रोशर का विमोचन किया तथा लेडी गवर्नर श्रीमती मित्रा घोष के साथ पौधारोपण भी किया।

कार्यक्रम को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. वीरेंद्र पाल, केयू एलुमनाई एसोसिएशन के निदेशक डॉ. अनिल मित्तल, युवा एवं सांस्कृतिक मामलों के निदेशक डॉ. विवेक चावला सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी, एवं कर्मचारी उपस्थित थे। विश्वविद्यालय के स्टाफ तथा शैक्षणिक समुदाय के सदस्य भी परिसर से वर्चुअल माध्यम के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X