Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का रंगारंग समापन, 200 से अधिक बच्चों ने लोक संस्कृति की बिखेरी छटा

Updated on Saturday, June 27, 2026 21:44 PM IST

8 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने पंजाबी-हरियाणवी लोक नृत्य, नाटक और कला का किया शानदार प्रदर्शन

चंडीगढ़, 27 जून। नॉर्थ ज़ोन कल्चरल सेंटर (एनजेडसीसी), पटियाला द्वारा कलाग्राम, चंडीगढ़ में आयोजित 25 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भव्य समापन हुआ। 1 से 25 जून तक चली इस कार्यशाला में 8 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 200 से अधिक बच्चों ने पंजाबी एवं हरियाणवी लोक नृत्य, थिएटर तथा आर्ट एंड क्राफ्ट का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

समापन समारोह में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम की शुरुआत पंजाबी लोक नृत्य झूमर से हुई, जिसके बाद जूनियर ग्रुप ने हरियाणवी लोक नृत्य पाखी और पंजाबी लोक नृत्य सम्मी प्रस्तुत किया। जूनियर ग्रुप के ऊर्जावान भांगड़ा ने भी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘अहिल्याबाई होल्कर’ पर आधारित लगभग 40 मिनट का नाट्य मंचन रहा, जिसमें बच्चों ने अपने अभिनय से ऐतिहासिक चरित्र को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षकों, सहायक प्रशिक्षकों और संगीतकारों को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया।

समारोह के दूसरे चरण में पंजाबी लोक नृत्य लुड्डी, जिंदुआ, हरियाणवी लोक नृत्य घूमर, पंजाबी गिद्धा तथा सीनियर ग्रुप के जोशीले भांगड़ा के साथ ग्रैंड फिनाले प्रस्तुत किया गया। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने पूरे माह के प्रशिक्षण की झलक मंच पर पेश कर पंजाब और हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया।

एनजेडसीसी के डायरेक्टर डॉ अश्विन दलवी ने बताया कि इसके साथ ही कार्यशाला के दौरान बच्चों द्वारा तैयार की गई आर्ट एंड क्राफ्ट की आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे उपस्थित अभिभावकों और दर्शकों ने सराहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के. एस. गुरु, चेयरमैन, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, ने बच्चों को निरंतर अपनी प्रतिभा को निखारने और भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X