Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सुखना लेक पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन

Updated on Monday, June 22, 2026 08:29 AM IST

“Yoga for Healthy Ageing” थीम के साथ लगभग 1000 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

चंडीगढ़, 21 जून 2026 - मंत्रालय आयुष, भारत सरकार के मार्गदर्शन एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, चंडीगढ़ अंचल द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन सुखना लेक, चंडीगढ़ में उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” रही, जिसके अंतर्गत लगभग 1000 प्रतिभागियों ने योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मनीष आचार्य जी, आयुर्वेद विशेषज्ञ, वेलनेस एक्सपर्ट एवं मोटिवेशनल स्पीकर ने अपने संबोधन में स्वस्थ जीवन के मूल मंत्रों पर प्रकाश डाला। उन्होंने योग एवं आयुर्वेद के महत्व को बताते हुए उपयोगी योग आसनों, प्राकृतिक जीवनशैली एवं नियमित योग अभ्यास के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में डॉ. राजीव कपिला, वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक, मंत्रालय आयुष, भारत सरकार भी उपस्थित रहे। उन्होंने योग, आयुर्वेद एवं स्वस्थ जीवनशैली के वैज्ञानिक महत्व पर अपने विचार साझा किए

इस अवसर पर श्री एस.के. सिंह, जोनल हेड,एवं महाप्रबंधक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में दैनिक जीवन में योग को अपनाने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं तनाव मुक्त जीवनशैली की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए परिवार के बेहतर भविष्य के लिए स्वास्थ्य बीमा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सुश्री प्रियंका बंसल, उप महाप्रबंधक ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया एवं योग के महत्व के प्रति प्रतिभागियों को प्रेरित किया।

इस अवसर पर श्री राम कुमार यादव, क्षेत्रीय प्रमुख, चंडीगढ़, श्री अनुपम अवधवाल, एजीएम, श्री एस.बी. दयाल, एजीएम सहित बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

योग गुरु राहुल जी एवं पतंजलि आयुर्वेद टीम द्वारा प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया गया, जिसमें विभिन्न योग आसनों, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित अभ्यास करवाए गए।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें 4 वर्ष से लेकर 75 वर्ष तक की आयु के प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और योग के माध्यम से स्वस्थ, खुशहाल एवं तनाव मुक्त जीवन का संदेश दिया।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सभी प्रतिभागियों को डिजिटल माध्यम से सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह और बढ़ा।

यह आयोजन स्वास्थ्य, योग एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एक महत्वपूर्ण पहल रही, जिसने समाज में “स्वस्थ जीवन, खुशहाल जीवन” का संदेश प्रसारित किया।

“योग अपनाएं, स्वस्थ रहें और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ें।”

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X