चंडीगढ़ - हरियाणा खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग प्रदेश के सभी जिलों में 21 और 22 नवम्बर, 2013 को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन करेगा।
विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता सभी जिलों में लड़के और लड़कियों के आयु समूह 8 से 12 वर्ष एवं 12 से 15 वर्ष तथा 15 से 19 वर्ष एवं 19 से 25 वर्ष के आयु समूह में आयोजित की जाएगी। इन सभी प्रतिभागियों की आयु सीमा अप्रैल 2005 से आंकी जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने जिला स्तर पर इन प्रतियोगिताआ के आयोजन के लिए प्रति जिला 10 हजार रुपये की दर से सभी जिला खेल एवं युवा मामले अधिकारियों को 2.10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं वे सम्बन्धित उपायुक्तों से प्रतियोगिता के सम्बन्ध में तालमेल करके प्रशासन का सहयोग सुनिश्चित करेंगे तथा जिला स्तर की योग प्रतियोगिता के उपरांत प्रतिभागियों की सूची तथा परिणाम की प्रति व खर्चा विवरण सहित विस्तृत रिपोर्ट निदेशालय को भेजें।