गोहाना - गोहाना का जिक्र करते हुए सांसद दीपेंद्र ने कहा कि पानीपत-गोहाना-बावल तक राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हो चुका है। गोहाना से सोनीपत मार्ग पर भी काम शुरू हो चुका है। दीपेंद्र ने बताया कि गोहाना से महम व गोहाना से जींद रोड को भी एन.सी.आर. प्लानिंग बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा योजना यह भी है कि गोहाना में एक साइड का बाईपास बन चुका है दूसरी ओर से भी बाईपास निकाला जाएगा। चूंकि विकास जोड़ने का काम करता है तोड़ने का नहीं।