कथा का संचालन भागवत मिशन ट्रस्ट ट्राइसिटी चंडीगढ़ करेगा।
चंडीगढ़, 12 जून - भागवत मिशन ट्रस्ट ट्राइसिटी चंडीगढ़, द्वारा श्री श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सप्ताह का आयोजन पितृ पक्ष में , दिनांक 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेक्टर 34, चण्डीगढ़ के प्रदर्शनी मैदान में किया जाएगा।
भागवत मिशन ट्रस्ट ट्राइसिटी चंडीगढ़ के अध्यक्ष पूर्व मेयर देवेश मौदगिल ने बताया के इस भव्य कथा समारोह में भारत के प्रख्यात कथा वाचक एवं सनातन धर्म के प्रकाण्ड विद्वान आदरणीय श्री मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी कथा वाचन करेंगे।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को आध्यात्मिक दिशा प्रदान करने वाला एक दिव्य ज्ञान यज्ञ है। पितृ पक्ष के दौरान आयोजित होने वाली यह कथा पित्रों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता एवं सनातन संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।
मौदगिल ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य से संबंधित प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। कथा में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
सनातन धर्म के संस्कारों के प्रवाह हेतु और इस भव्य एवं एतेहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए आज ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेश मौदगिल ने भागवत मिशन ट्रस्ट ट्राइसिटी चंडीगढ़ की कार्यकारिणी की घोषणा की।
भागवत मिशन ट्रस्ट ट्राइसिटी चंडीगढ़ के संस्थापक ट्रस्टी श्री मनोज कुमार झा ट्रस्ट के चेयरमैन और श्री योगेश महासचिव होंगे।
कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष श्री बलविंदर कुमार बिट्टू, गोपाल शुक्ला पप्पू, श्रीमती रमा मथारू, सरदार जसज्योत सिंह, एवं श्री वरुण भोला होंगे
श्री पार्श्व जैन, सजक बंसल, श्रीमती रंजना मिश्रा, दुर्गेश, मुनीश वालिया को सचिव की जिम्मेवारी दी गई है।
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्री सुनील एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री अंकित, रुपिंदर सैनी, उदय चंदेल, सिद्धांत मौदगिल, अमित शर्मा, ललित रायपुर खुर्द, नीरज एवं अजय होंगे।
ये सभी नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी।