Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

हरियाणा

More News

फरीदाबाद के 21 गांवों को 25-25 लाख रूपए देगी सरकार

Updated on Monday, October 14, 2013 12:39 PM IST

चंडीगढ़ - हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने एनआईटी फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के 21 गांवों के विकास के लिए प्रत्येक गांव को 25-25 लाख रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सेक्टर-55-56 में जिमखाना क्लब भी खोला जाएगा। अदालत से केस खत्म होने पर खनन कार्य भी जल्द ही शुरू कराया जाएगा।

        यह घोषणा हुडडा ने आज फरीदाबाद में 18 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत की दो परियोजनाएं जनता को समर्पित करने के बाद एक जनसभा में श्रम एवं रोजगार मंत्री पं. शिवचरण लाल शर्मा की मांगों का जिक्र करते हुए की।

       हुडडा ने कहा कि फरीदाबाद शहर तक 2500 करोड़ रूपए लागत की मेट्रो रेल सेवा के विस्तार का कार्य चल रहा है। यह परियोजना 2014 तक पूरी हो जाएगी। फरीदाबाद से बल्लभगढ़ तक मेट्रो सेवा के विस्तार के लिए सरकार लगभग 470 करोड़ रूपए खर्च करेगी। 340 करोड़ रूपए की लागत से बदरपुर फ्लाईओवर का निर्माण भी पूरा हो चुका है।

        डबुआ कालोनी में उन्होंने चौ. रणबीर सिंह हुड्डा मैमोरियल लैजरवैली पार्क का उद्घाटन किया। 8.15 एकड़ क्षेत्र में बने इस पार्क के विकास पर पांच करोड़ छह लाख रूपए की लागत आई है। दूसरी परियोजना के अंतर्गत हुडडा ने गौंछी ड्रेन को पक्का करने के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस पर 13 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत आएगी। यह कार्य 4 महीने में पूरा हो जाएगा। 3.70 किलोमीटर लंबी इस ड्रेन की गहराई 7 फुट और चौड़ाई 8.5 फुट हैं। यह ड्रेन पूरी तरह कंक्त्रीट की बनेगी और इसके दोनों तरफ 9 फुट ऊंची रेलिंग होगी। इसके रास्ते में 7 पुल बनाएं जाएंगे, ताकि कालोनीवासियों को आने-जाने में असुविधा न हो।

       हुड्डा ने सबसे पहले लोगों को दशहरे की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकार ने फरीदाबाद के विकास के लिए कई परियोजनाएं शुरू की है, जिससे फरीदाबाद पहले की तरह विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। हमारे से पहले की सरकार के समय में इसे फकीराबाद कहा जाने लगा था, लेकिन अब फरीदाबाद की पुरानी शान लौट रही है। उन्होंने कहा कि पिछली इनेलो सरकार के समय फरीदाबाद जिले के विकास पर 431 करोड़ 53 लाख रूपए खर्च किए गए थे, जबकि पिछले साढे आठ वर्षों में मेरी सरकार के समय में अब तक 4167 करोड़ 95 लाख रूपए खर्च किए जा चुके हैं तथा 437 करोड़ 42 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों पर काम चल रहा है। इसी तरह एनआईटी फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में पिछली सरकार ने केवल 84 करोड़ 12 लाख रूपए खर्च किए, जबकि मेरी सरकार ने 499 करोड़ 67 लाख रूपए खर्च किए हैं और 38.57 करोड़ रूपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं।

       हुडडा ने कहा कि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने देश के हर नागरिक को भरपेट भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा अध्यादेश लागू किया है। मेरी सरकार ने इसके तहत प्रदेश के सभी 21 जिलों में दाल-रोटी योजना का शुभारंभ किया है। इससे प्रदेश के एक करोड़ 26 लाख से भी अधिक लोगों को चावल 3 रूपए किलो, गेहूं 2 रूपए किलो, मोटा अनाज 1 रूपए प्रति किलो की दर से दिया जाएगा। इसके अलावा बीपीएल परिवारों और अन्त्योदय अन्न योजना परिवारों को हर महीने ढाई किलो दाल 20 रूपए किलो के हिसाब से दी जा रही है।

       हुडडा ने कहा कि मेरी सरकार का सपना है कि कोई भूखा न रहे, निर्वस्त्र न रहे और छत के बिना न रहें। उन्होंने कहा कि प्रियदर्शनी आवास योजना के अंतर्गत हमने दो वर्षों के अंदर 1350 करोड़ रूपए की लागत से दो लाख ग्रामीण परिवारों के लिए पक्के आवास बनाने का लक्ष्य रखा है। शहरी क्षेत्र के कमजोर वर्गों के लिए डेढ़ लाख मकान बनाने की योजना है। इसके अलावा आम जनता के लिए शहरी क्षेत्रों में 1 लाख 25 हजार सस्ते फ्लैट भी बनाएं जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

: पुआधी पंजाबी कवि दरबार का आयोजन किया गया

भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

: भारत गौरव सम्मान 2026 आयोजन में जसविंदर सिंह नागपाल को किया सम्मानित

हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

: हरियाणा में बाइक रैली के भव्य स्वागत की तैयारियों पर हुआ मंथन

सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

: सिविल अस्पताल पंचकूला में ‘माउथ मैटर्स: एन ओरल वेलनेस गाइड’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

: हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

14 अगस्त को पंचकूला में होगा

: 14 अगस्त को पंचकूला में होगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य आयोजन

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

: गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

: हरियाणा के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

: सावन के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में

: राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय पंचकूला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत एनएसएस एवं इको क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

X