अम्बाला -एस. डी. कॉलेज (लाहौर) अम्बाला छावनी में एस. डी. कॉलेज रोट्रेक्ट क्लब की ओर से सांस्कृतिक संध्या ‘एक शाम सुहावनी’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रोट्रेक्ट क्लब के प्रधान राघव शर्मा ने रोटरी क्लब अम्बाला, एस. डी. कॉलेज स्टॉफ और प्रतिभागी विद्यार्थियों का स्वागत किया। रोट्रेक्ट क्लब के कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर हिन्दी नाटक ‘यथार्थ प्रतिबिम्ब’ के माध्यम से समाज को नारी के प्रति संवेदनशील होने की शिक्षा देते हुए उसकी सुरक्षा की बात कही गई। कोरियोग्राफी में ‘वानर से मानव तक’ की यात्रा का सुन्दर चित्रण हुआ। हरियाणा लोकगीत और पाश्चात्य संगीत के संगम को पॉप हरियाणवी गीत के रूप में आधुनिक रंग दिया गया। हरियाणवी परम्परा में हरियाणवी नृत्य तथा हरियाणवी आक्रस्ट्रा प्रस्तुत किया। नृत्य में कर्नाटक के किसानों की पीड़ा व उनकी संस्कृति को प्रस्तुत किया। कॉलेज के प्राचार्य, व रोटरी क्लब के प्रधान डॉ. देषबन्धु जी ने रोट्रक्ट क्लब के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। प्रतिभागी विद्यार्थियों की प्रषंसा की तथा सभी रोटेरियन का भी धन्यवाद किया। एस. डी. कॉलेज के सांस्कृतिक गतिविधियों के अधिश्ठाता डॉ. राजिन्द्र सिंह राणा व उनकी टीम का विषेश धन्यवाद किया जिनके सहयोग से यह शाम सुहावनी बन पाई। रोट्रैक्ट क्लब की प्रभारी डॉ. विजय षर्मा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।