Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार समय की आवश्यकता और जरूरत : डिप्टी मेयर सुमन शर्मा

Updated on Tuesday, May 26, 2026 22:57 PM IST

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा प्रयोग संस्था के सौजन्य से मनीमाजरा में लगाया गया निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर


चिकित्सा शिविर में 150 से ज्यादा लोगों ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण


आयुर्वेद उपचार के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ रहा : विनीता बांगड


चंडीगढ़, 26 मई। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला द्वारा प्रयोग फाउंडेशन के सौजन्य से मनीमाजरा स्थित गुरु रविदास गुरुद्वारा में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ चंडीगढ़ नगर निगम की डिप्टी मेयर सुमन अमित शर्मा ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथि हरियाणा नर्सिंग आफिसर वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष विनीता बांगड़ और मुख्य चिकित्सक के तौर पर डॉ. रितेश मौजूद रहीं।


शिविर अध्यक्षता प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की। कैंप में पहुंचने पर मुख्यातिथि डिप्टी मेयर सुमन शर्मा का डॉ. अनुराग कुशल, डॉ. मानसी ग्रेवाल और डॉ. रितेश ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।


डिप्टी मेयर सुमन अमित शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार मौजूदा समय की आवश्यकता और जरूरत है। प्राचीन आयुर्वेदिक पद्धित में हर बीमारी का इलाज है। आयुर्वेद में हर रोग का इलाज प्रभावी ढंग है और आयुर्वेदिक दवाइयों का शरीर पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद इलाज के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ रहा है।


हरियाणा नर्सिंग आफिसर वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष विनीता बांगड़ ने कहा कि आयुर्वेद उपचार के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ रहा है। आयुष मंत्रालय द्वारा पंचकूला में राष्ट्रीय स्तरीय आयुर्वेद संस्थान की शुरुआत की गई है, जोकि आयुर्वेद के जरिये उपचार और प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभा रहा है।


प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि संस्था की शुरूआत जींद जिले में 2014 से हुई थी, जोकि सामाजिक कार्यों के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है। संस्था की ओर से डेंटल हेल्थ चेकअप कैंप के साथ अब राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के साथ सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर की मुहिम शुरू की गई है।


डॉ. रितेश ने कहा कि आयुर्वेद जीवन जीने की शैली है। आयुर्वेद उपचार पाचन तंत्र को मजबूत करने, तनाव कम करने तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है। डॉ. अनुराग कुशल ने कहा कि पंचकर्म आयुर्वेद की एक प्राचीन एवं प्रभावी चिकित्सा पद्धति है, जो शरीर को भीतर से शुद्ध कर रोगों की जड़ पर कार्य करती है। डॉ. मानसी ग्रेवाल ने बताया कि संस्थान में 12 अति विशिष्ट ओपीडी संचालित हैं, हर रोज 500 से ज्यादा रोगी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाते हैं। आईडीपी में भी रोगियों को भर्ती कर उनका उपचार किया जाता है।


शिविर का आयोजन कैंप समन्वयक डॉ. अनुराग कुशल और डॉ. मानसी ग्रेवाल की देखरेख में हुआ, जिसमें पाचन संबंधी बीमारियों, चमड़ी रोग, जोड़ों का दर्द, हड्डियों से संबंधित बीमारियां, आंख, कान, नाक, शुगर, बीपी, बुखार, जुकाम, सर्वाइकल बीमारियों से संबंधित 150 से ज्यादा लोग पहुंचें, जिन्हें चिकित्सकों के परीक्षण के बाद निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इस अवसर पर प्रयोग संस्था की बोर्ड मैंबर सीमा गुप्ता, चंडीगढ़ अध्यक्ष नितेश महाजन, हरप्रीत सिंह रेखी, मेडिकल आफिसर भवकीर्ति, डॉ. श्रेया, फार्मासिस्ट अर्शदीप कौर, नर्सिंग स्टाफ हिमांशु तथा एमटीएस अंशुल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X