रोहतक : आजाद हिंद फौज के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 116वीं जंयती पर कांग्रेस कार्यकताओं ने सुभाष चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर पुष्पाजर्लि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष देवेन्द्र भारत ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुभाषचंद्र बोस युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत थे । नेताजी के द्वारा दिया गया जयहिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया । उन्होने कहा कि जो राष्ट् अपने स्वतंत्रता सेनानी और शहीदों को भुला देता है उसका वजूद अधिक समय तक कायम नहीं रहता । भारत को आजाद कराने में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की भूमिका काफ अहम थी । उन्होने आजाद हिंद फौज का गठन कर अग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे । वर्तमान हुड्डा सरकार भी शहीदों के मान सम्मान में कोई कसर नहीं छोड़ रही । हुड्डा सरकार ने हरियाणा के स्वतन्त्रता सेनानियों, आजाद हिंद फौज के सेनानियों एवं उनकी विधवाओं को सम्मान पैंशन 1525 रूपये से बढ़ाकर 20000 रुपये मासिक की। आजाद हिंद फौज में हरियाणा के सिपाहियों का अमूल्य योगदान रहा हैं । ललित मोहन सैनी ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस, महात्मा गांधी,भगत सिंह, राजगुरू, चन्द्रशेखर आजाद, सुखदेव, श्रीमति इंदिरा गांधी व भारत रत्न राजीव गांधी जैसे महापुरूषों के बलिदान के कारण आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं । हमारे वीर महापुरूषों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की एकता, अखण्डता, को कायम रखा जिसके लिए आने वाली पीढ़ी उनके योगदान को हमेशा याद रखेगी । प्रवक्ता ललित मोहन सैनी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन एवं बलिदान पर विस्तार से प्रकाश से प्रकाश डाला । उन्होने कहा कि देशभक्ति का जो जज्बा नेताजी सुभाषचंद्र बोस में था वह युवाओं के लिए एक मिसाल था । नेताजी द्वारा उस समय दिया गया नारा तुम मुझे खून दो में तुम्हे आजादी दूँगा युवाओं में एक नई शक्ति का संचार कर गया । नेताजी की विचारधारा आज भी प्रासंगिक है । उन्होने कहा कि हरियाणा शूरवीरों की भूमि है । आजाद हिंद फौज में भी सबसे अधिक सख्या प्रदेश के जवानों की थी । जो कि हमारे लिए गर्व की बात है ।