अम्बाला - कुरुक्षेत्र विष्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की ओर से आयोजित अम्बाला युवा-क्षेत्रीय-समारोह का आयोजन इस वर्श राजकीय कॉलेज साहा (अम्बाला) में हुआ। तीन दिवसीय क्षेत्रीय युवा समारोह में 28 विधाओं में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई जिसमें अम्बाला क्षेत्र के 22 कॉलेजों ने भाग लिया। एस. डी. कॉलेज (लाहौर) अम्बाला छावनी ने सांस्कृतिक गतिविधियों के अधिश्ठाता डॉ. राजिन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में 28 विधाओं में भाग लिया। जिनमे से 11 विधाओं में प्रथम स्थान तथा 10 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्रीय युवा समारोह का सर्वातिषायी चलविजयोपहार (रंनिंग ट्रॉफी) प्राप्त कर अपनी श्रेश्ठता का परिचय दिया। पिछले 20 वर्शों में 17वीं बार एस. डी. कॉलेज को अम्बाला क्षेत्रीय युवा समारोह की ट्रॉफी प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रथम स्थान पर रहा - (1) हरियाणवी समूह नृत्य (2) हरियाणवी समूह गान (3) पॉप हरियाणवी गीत (4) पाष्चात्य समूह गान (5) पुरुश एकल हरियाणवी (6) क्लासिकल इस्टुमैन्ट सोलो प्रकाषन (7) लोकगीत हरियाणवी (8) हरियाणवी गज़ल (9) क्लासिकल वोकल सोलो (10) सांग (11) षास्त्रीय नृत्य और द्वितीय स्थान पर (1) हरियाणवी वाद्य-वृन्द (2) भारतीय वाद्य-वृन्द (3) संस्कृत नाटक (4) माइम (5) हरियाणवी लघुनाटिका (6) हरियाणवी एकल महिला नृत्य (7) हरियाणवी एकल लोक वाद्य (8) मिमकिरी (9) पाष्चात्य एकल गान, (10) पाष्चात्य एकल वाद्य। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देषबन्धु जी ने कल्चरल डीन डॉ. राजिन्द्र सिंह राणा और सभी विधाओं के प्रभारी प्रध्यापकों तथा प्रतियोगिताओं मं भाग लेने सभी विद्यार्थियों तथा उनके परिवारजनों का धन्यवाद करते हुए उनकी सफलता पर इन्हें बधाई दी।